GRP; स्टेशन में युवक को घसीटने वाले चारों आरोपी गिरफ्तार, मूकदर्शक बने आरपीएफ के एएसआई व दो महिला सिपाही निलंबित

*रेलवे प्रशासन ने लिया संज्ञान, रायपुर स्टेशन के सनशाइन कैटरर्स प्राइवेट लिमिटेड के 3 स्टॉलों को सील किया*

रायपुर, रायपुर रेलवे स्टेशन में चोरी के आरोपी को बांधकर घसीट कर ले जाने वाले अपराधियों के खिलाफ तत्काल कार्यवाही की गई। रेलवे प्रशासन ने संज्ञान में लेकर रायपुर स्टेशन के सनशाइन कैटरर्स प्राइवेट लिमिटेड के 3 स्टॉलों को सील कर दिया है। वहीं ड्यूटी में लापरवाही बरतने और स्थिति पर प्रतिक्रिया न देने के लिए 1 सहायक उप निरीक्षक और 2 महिला कांस्टेबल सहित 3 आरपीएफ कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल में 26 जुलाई 2024 को प्रातः तीन बजे रायपुर रेलवे स्टेशन पर 4 लोगों ने 1 आदमी की पिटाई की है और उसका पैर बांधकर घसीटने का विडियो वायरल होने पर तत्काल घटना को संज्ञान में लेकर उक्त अमानवीय कृत्य करने वाले लड़कों की जानकारी ली गयी जो सन साइन कैटरर्स के वेंडर थे। चारों आरोपियों को जीआरपी ने गिरफ्तार कर लिया।
आखिरकार उसके माता-पिता का पता लगा लिया गया पीड़ित मयंक तिवारी की मां ज्योति तिवारी पति राजेश तिवारी उम्र 45 वर्ष निवासी आमापारा रायपुर द्वारा अपने पुत्र मयंक तिवारी को स्टेशन के 04 वेंडरो द्वारा मारपीट गाली गालौच कर जान से मारने की धमकी देने बाबत् लिखित आवेदन पेश करने पर अपराध दर्ज किया गया। स्टेशन रायपुर के स्टाल वेंडर 1. अंकित मिश्रा, 2. आशुतोष पटेल, 3. सुनील शुक्ला, 4. बसंत प्रधान द्वारा घटना कारित करना पाया गया। सभी आरोपियों को अपराध संख्या 48/24 बीएनएसएस की धारा 170, 126, 135(3) के तहत जेल भेज दिया गया है. एसडीएम न्यायालय रायपुर में पेश किया गया, जहा से न्यायालय के द्वारा जेल दाखिल का आदेश दिया  गया।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अवधेश कुमार त्रिवेदी ने इस घटना पर संज्ञान लेते हुए  सनशाइन कैटरर्स प्राइवेट लिमिटेड के 3 स्टॉलों को सील कर दिया गया है. ये है  स्टाल सी1 (प्लेटफ़ॉर्म -5,6 पर ) सुनील शुक्ला, स्टाल ए4 (प्लेटफ़ॉर्म -1) अंकित मिश्रा,
स्टाल  ए5 (प्लेटफ़ॉर्म -1) बसंत प्रधान,एवं स्टाल ए 5- आशुतोष पटेल।
इसके अलावा ड्यूटी में लापरवाही बरतने और स्थिति पर प्रतिक्रिया न देने के लिए 1 सहायक उप निरीक्षक और 2 महिला कांस्टेबल सहित 3 आरपीएफ कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। 

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    FOREST;सागौन की 500 बल्लियां बरामद, अवैध कटाई कृषि कार्यों एवं निजी उपयोग के लिए

    0 गौरेला क्षेत्र में सागौन की अवैध कटाई पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाईबिलासपुर, छत्तीसगढ़ के गौरेला वन परिक्षेत्र में सागौन के अवैध दोहन को रोकने के लिए वन विभाग…

    CRIME;शिक्षक और क्लर्क गिरफ्तार… सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर 34 लोगों से डेढ़ करोड़ की ठगी

    रायपुर,  सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर 34 लोगों को फर्जी नियुक्ति पत्र थमाकर लगभग 1.5 करोड़ रुपए की ठगी करने वाले आरोपियों को रायपुर ग्रामीण पुलिस ने गिरफ्तार किया…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…