IGAU;बीटेक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए काउंसलिंग 20 अगस्त से प्रारंभ होगी,ऑनलाइन पंजीयन शुरु

रायपुर, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के बी.टेक. (कृषि अभियांत्रिकी) एवं बी.टेक. (खाद्य प्रौद्योगिकी) पाठ्यक्रम के शैक्षणिक सत्र 2024-25 में प्रवेश हेतु काउंसलिंग प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। इन पाठ्यक्रमों में पी.ई.टी. प्रवेश नियम 2024 के अनुसार मेरिट के आधार पर ऑनलाइन काउंसलिंग मे माध्यम से प्रवेश दिया जाएगा। फॉर्म भरने की प्रक्रिया सहित विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.igkv.ac.in पर उपलब्ध है।
ऑनलाइन पंजीकरण और दस्तावेज अपलोड करने की प्रक्रिया 1 अगस्त 2024 से शुरू होकर 14 अगस्त 2024 को रात 12ः00 बजे तक जारी रहेगी। इच्छुक अभ्यर्थी इस अवधि में अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। पंजीकृत उम्मीदवारों की मेरिट सूची 18 अगस्त 2024 को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जारी की जाएगी।

सूची निम्नलिखित श्रेणियों में होगी।छत्तीसगढ़ के निवासियों के लिए पीईटी 2024 मेरिट सूची, छत्तीसगढ़ के निवासियों के लिए जे.ई.ई. मेन्स 2024 मेरिट सूची, छत्तीसगढ़ के निवासियों के लिए 12वीं (गणित समूह) मेरिट सूची, और अन्य राज्यों के उम्मीदवारों के लिए 12वीं (गणित समूह) मेरिट सूची।
काउंसलिंग की प्रक्रिया सुबह 09ः00 बजे से शाम 05ः00 बजे तक स्वामी विवेकानंद कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय, रायपुर में आयोजित की जाएगी। पी.ई.टी. 2024 योग्य उम्मीदवारों के लिए काउंसलिंग 20 अगस्त 2024 को आयोजित की जाएगी। इसके उपरांत जे.ई.ई. मेन्स 2024 के योग्य उम्मीदवारों के लिए 22 अगस्त 2024 को सुबह 09ः00 बजे से शाम 05ः00 बजे तक काउंसलिंग आयोजित की जाएगी। इसी तरह 12वीं (गणित समूह) के छत्तीसगढ़ के निवासियों के लिए काउंसलिंग 23 अगस्त 2024 को और अन्य राज्यों के 12वीं (गणित समूह) के उम्मीदवारों के लिए काउंसलिंग की प्रक्रिया 24 अगस्त 2024 को आयोजित की जाएगी।
अधिक जानकारी और अपडेट के लिए विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.igkv.ac.in पर या इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के प्रवेश कार्यालय (अधिष्ठाता कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय, रायपुर एवं अधिष्ठाता खाद्य प्रौद्योगिकी महाविद्याल, रायपुर) से संपर्क कर सकते हैं। 

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    NEET; नीट परीक्षा 3 मई को, 45 हजार स्टूडेंट्स पर रहेगी कैमरे की नजर, 3 घंटे पहले पहुंचना होगा प्रवेश परीक्षा

    रायपुर, मेडिकल व डेंटल कॉलेजों में एमबीबीएस व बीडीएस कोर्स में प्रवेश के लिए रविवार 3 मई को होने वाली नीट यूजी में विद्यार्थियों की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। नेशनल टेस्टिंग…

    EXAM;पीएटी एवं पीपीवीटी.प्रवेश परीक्षा का आयोजन 21 जून को, ऑनलाइन आवेदन 27 अप्रैल तक

    0 कृषि विश्वविद्यालय,उद्यानिकी विश्वविद्यालय एवं कामधेनु विश्वविद्यालय के महाविद्यालयों में प्रवेश मिलेगारायपुर, छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा  इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर, महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, सांकरा, दुर्ग…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…