POLITICS; छुट्टा जानवर को लेकर 16 अगस्त को पाटन एसडीएम कार्यालय में छोड़ा जायेगा

रायपुर,  पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पत्रकारों से चर्चा करते हुये कहा कि पाटन विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेसजनों की बैठक में छुट्टा जानवर की समस्या पर चिंता व्यक्त की गई है उससे लोग परेशान है। क्योंकि रोपाई हो चुकी है। फसल बचाने के लिये किसान एक गांव से छुट्टा जानवर को दूसरे गांव, तीसरे गांव ले जाते है। ऐसे करीब-करीब अधिकांश गांव की स्थिति है।

पाटन विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने फैसला किया है कि एसडीएम को नोटिस दिया जाये। 15 अगस्त तक के जो छुट्टे जानवर है उसकी व्यवस्था कर ले, नहीं तो 16 अगस्त को पूरे क्षेत्र में छुट्टा जानवर पाटन एसडीएम के कार्यालय के सामने लाकर जंगी प्रदर्शन किया जायेगा।

उन्होंंने कहा कि खुला मवेशी बड़ी समस्या है। इसके निदान के लिये जब हम लोग सरकार में थे तो गोठान का निर्माण किया था। इसका मुख्य उद्देश्य फसल को बचाना और दूसरा गौवंश को बचाना और उसकी सेवा करना था। इसको लेकर गभग 10 हजार गौठान बनाये गए थे जिसमें 7 हजार गौठान स्वावलंबी हो चुके थे। लेकिन जो वर्तमान सरकार है उन्होने बिना सोचे गोठान संचालन बंद कर दिया। जो गोबर विक्रय किये थे उसका भुगतान नहीं हुआ है। जो वर्मी कमोस्ट बना है उसका भी भुगतान नहीं हुआ है। उन्होने गोठानों के जांच की घोषणा कर दी यह घोषणा विधानसभा के बजट सत्र में की गयी थी। जांच केवल फाइलो में है और न ही जांच हो रही है। आप लोगों ने कभी नहीं सुना होगा कि किसी गोठान में जाकर अधिकारी या जांच टीम जांच कर रही है। जांच बंद कर दिया गया है।

अब स्थिति यह है कि एक तरफ किसान फसल बचाने के लिये मजबूर है तो दूसरी तरफ छुट्टे जानवर है जो सड़कों पर दिखाई दे रहे है। रोज एक्सीडेंट हो रहा है राष्ट्रीय मार्ग में हो रहा है, प्रदेश के मार्ग में हो रहा है, गांव में हो रहा है। किसी भी गांव जायेंगे तो 50-60 जानवर बैठे मिलेंगे। एक तरफ फसल बचाना और दूसरी तरफ रोड एक्सीडेंट से जान माल दोनों की नुकसान हो रहा है। इस मामले में उच्च न्यायालय ने संज्ञान में लिया है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLITICS; 17 को कांग्रेस करेगी विधानसभा का घेराव, मनरेगा बचाओ संग्राम पर सरकार के खिलाफ हल्ला बोल

    रायपुर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि मनरेगा बचाओ संग्राम तथा प्रदेश के स्थानीय मुद्दो बिजली के दाम में बढ़ोत्तरी, किसानो से धोखा, धान खरीदी पर वादा खिलाफी,…

    POLITICS; अफीम की खेती और गैस संकट पर कांग्रेस ने किया विधानसभा घेराव का ऐलान

    जगदलपुर,  छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक बार फिर नक्सलवाद, कानून व्यवस्था, महंगाई और गैस संकट को लेकर सियासत गरमा गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने नक्सलवाद खत्म करने…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां