कृषि विज्ञान केन्द्र किसानों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए बनाएं अपनी योजनाएं

0 कृषि विज्ञान केन्द्र, रायपुर, महासमुंद एवं दुर्ग की वैज्ञानिक सलाहकार समितियों की बैठक
रायपुर, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. (कर्नल) गिरीश चंदेल ने कहा है कि विश्वविद्यालय के मार्गदर्शन में संचालित कृषि विज्ञान केन्द्र स्थानीय किसानों की आवश्यकताओं तथा समस्याओं को ध्यान में रखते हुए अपनी योजनाएं तैयारकर किसानां के विकास के लिए कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कृषि विज्ञान केन्द्रों के वरिष्ठ वैज्ञानिकों तथा विषय वस्तु विशेषज्ञों से आव्हान किया कि वे फसलों की गुणवत्ता में सुधार कर तथा इनका मूल्य संवर्धन कर किसानों की आय बढ़ाने का कार्य करें।

डॉ. चंदेल कल यहां निदेशक विस्तार सेवाएं, रायपुर में महासमुंद एवं (पाहंदा) दुर्ग कृषि विज्ञान केन्द्रों की वैज्ञानिक सलाहकार समितियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में कृषि महाविद्यालय, रायपुर एवं महासमुंद के अधिष्ठाता, तीनों कृषि विज्ञान केन्द्रां के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख, विषय वस्तु विशेषज्ञ, कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य पालन विभागों के अधिकारी तथा कृषक प्रतिनिधि शामिल हुए।
बैठक में कृषि विज्ञान केन्द्र रायपुर, महासमुंद एवं दुर्ग के कार्यक्षेत्र में कृषि विज्ञान केन्द्रों द्वारा किसानों के लिए चलाई जाने वाली लाभकारी योजनाआें पर चर्चा की गई तथा कृषक प्रतिनिधियों से प्राप्त स्थानीय आवश्यकताओं तथा समस्याओं के अनुरूप इनमें आवश्यक फेर-बदल करने के निर्देश दिये गये। बैठक के दौरान तीनों कृषि विज्ञान केन्द्रों के वरिष्ठ वैज्ञानिकों द्वारा उनके कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा संचालित योजनाओं, गतिविधियों एवं उपलब्धियों का प्रस्तुतिकरण किया गया।  

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    FERTILIZER; ज्यादा दाम पर खाद बेचने वाली एजेंसी का विक्रय प्राधिकार पत्र निलंबित,कृषि विभाग ने की कार्रवाई

    कांकेर, अधिसूचित प्राधिकारी (उर्वरक) एवं कांकेर जिले में कृषि विभाग के उप संचालक जितेन्द्र कोमरा ने कोयलीबेड़ा विकासखण्ड के पखांजूर में अधिक कीमत पर उर्वरक विक्रय किए जाने की शिकायत…

    PADDY;धान बेचने के नियम बदलने से किसानों को राहत, अब सिर्फ एग्री स्टैक से होगी खरीदी, 31 अक्टूबर तक पूरा करें रजिस्ट्रेशन

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा बदलाव किया है। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में धान बेचने के लिए किसानों को अब…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार