ICC; फिर चलेगी जय शाह की बादशाहत, निर्विरोध चुने गए आईसीसी चेयरमैन, दूसरी बार संभालेंगे जिम्मेदारी

नई दिल्ली, भारत के जय शाह को एक बार फिर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) का चेयरमैन चुना गया है। आईसीसी ने एक बयान जारी कर इस बात का एलान किया। बयान में बताया गया है कि जय शाह को निर्विरोध दूसरी बार आईसीसी का चेयरमैन चुना गया है।

जय शाह पहली बार साल 2024 में इस पद पर काबिज हुए थे। अब वह दूसरी बार इसके लिए चुने गए हैं। आईसीसी द्वारा जारी बयान में लिखा गया है, “आईसीसी बोर्ड इस बात का एलान करता है कि जय शाह को बिना किसी विरोध के दोबारा आईसीसी चेयरमैन चुना गया है। इसका प्रस्ताव बाली में हुई बैठक में आईसीसी के निर्देशकों ने रखा था।”

जय शाह ने जताई खुशी

जय शाह पहले बीसीसीआई चेयरमैन थे और यहीं से वह आईसीसी पहुंचे। दोबारा चुने जाने पर उन्होंने खुशी जाहिर की है। आईसीसी द्वारा जारी बयान में जय शाह के हवाले से लिखा गया है, “आईसीसी बोर्ड ने जो विश्वास मुझमें जताया है मैं उसके लिए सम्मानित महसूस कर रहा हूं। मैं हर डायरेक्टर का उनके लगातार मिल रहे समर्थन के लिए धन्यवाद देता हूं। आईसीसी का चेयरमैन बनना गर्व और जिम्मेदारी दोनों की बात है। मैं अपने साथियों के साथ क्रिकेट को पूरे विश्व में ले जाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हूं।”

बैठक में हुए अहम फैसले

बाली में हुई आईसीसी की बैठक में जय शाह को निर्विरोध चेयरमैन चुने जाने के अलावा कई और अहम फैसले हुए हैं। आईसीसी ने इसी के साथ इस बैठक में साल 2035 तक का कैलेंडर भी तय कर लिया। इसमें भारत को दो बड़े टूर्नामेंट्स की मेजबानी मिली है। भारत साल 2029 में चैंपियंस ट्रॉफ की मेजबानी करेगा। इसके बाद 2031 में भारत बांग्लादेश के साथ मिलकर वनडे वर्ल्ड कप की मेजबानी भी करेगा।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    IND vs NZ 5th ODI; टीम इंडिया हारते-हारते जीती, न्यूजीलैंड को हराकर वनडे सीरीज पर जमाया कब्जा, गेंदबाज रहे जीत के हीरो

    माउंट माउंगानुई: भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। टीम इंडिया को सीरीज के इस निर्णायक मुकाबले में 22 रनों से जीत…

    ND vs NZ; रोहित-कोहली, अय्यर…चौथे वनडे में फेल हुआ भारत का टॉप ऑर्डर, टीम इंडिया के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज

    नईदिल्ली, एजेंसी, भारत और न्यूजीलैंड के बीच माउंट माउंगानुई में खेले गए चौथे वनडे मैच में टीम इंडिया का टॉप ऑर्डर बुरी तरह बिखरा नजर आया. मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजों…

    You Missed

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत