JOB; छत्‍तीसगढ़ में असिस्टेंट प्रोफेसर के 595 पदों पर सीधी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

रायपुर, राज्य गठन के बाद सरकारी कॉलेजों में पहली बार प्राध्यापकों के रिक्त 595 पदों पर सीधी भर्ती होने जा रही है। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग सीजीपीएससी द्वारा छत्तीसगढ़ के कॉलेज में रिक्त असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती हेतु 8 अगस्त 2024 से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गया हैं। असिस्टेंट प्रोफेसर बनने के लिए Online Application – Chhattisgarh Public Service Commission पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बता दें ऑनलाइन आवेदन प्राप्त करने की तिथि 08/08/2024 मध्यान्ह 12:00 बजे से आवेदन करने का अंतिम तिथि 06 सितंबर 2024 रात्रि 11:59 बजे तक निर्धारित की गई है।

निर्धारित आयु सीमा-

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा निकाली गई असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदक की न्यूनतम आयु 31 वर्ष होनी चाहिए और अधिकतम 56 वर्ष होनी चाहिए, अगर आप सभी योग्यताओं को पूरा करते हैं तो, इसके लिए आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

  • उम्मीदवार की आयु कम से कम 31 वर्ष होनी चाहिए।
  • उच्चतम आयु सीमा 56 वर्ष निर्धारित की गई है।

10 वर्ष का अध्यापन अनुभव जरूरी-

सहायक प्राध्यापक के रूप में लगातार 10 वर्ष का अनुभव जरूरी है। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के सूचीबद्ध जर्नल में 10 शोध प्रकाशन भी जरूरी है। नियुक्ति लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के जरिए होगी।

निर्धारित शुल्क-  

राज्य के स्थानीय निवासियों को लिए कोई शुल्क नहीं होगा। जबकि अन्य के लिए 400 रुपये शुल्क रखा गया है। हालांकि किसी भी प्रकार की त्रुटि सुधार के लिए 500 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। एक शुल्क में केवल एक बार ही त्रुटि सुधार आनलाइन किया जा सकेगा।

प्रमुख विषयों में इतने पद-

राजनीति शास्त्र के 75, हिंदी के 64, अंग्रेजी के 30, अर्थशास्त्र के 51, समाजशास्त्र के 57, गणित के 35, रसायन शास्त्र के 50 और वनस्पति विज्ञान के 30 पद हैं।

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें-

  • CGPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: psc.cg.gov.in
  • अब अपने मोबाइल नम्बर व अन्य जानकारी के साथ पंजीयन करें
  • अब ऑनलाइन आवेदन फॉर्म पर क्लीक करें
  • और Apply For CGPSC Professor Recruitment 2024 पर क्लीक करें
  • अपना अन्य विवरण भरें
  • और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें
  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    NEET; MBBS/BDS में दाखिला, प्रथम चरण की काउंसिलिंग के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

    रायपुर,  चिकित्सा शिक्षा आयुक्त ने छत्तीसगढ़ के शासकीय एवं निजी चिकित्सा एवं दंत चिकित्सा महाविद्यालयों में संचालित स्नातक पाठ्यक्रम (एमबीबीएस/बीडीएस) में प्रवेश वर्ष 2026 के प्रथम चरण काउंसिलिंग के लिए…

    IGKV; बी टेक कृषि अभियांत्रिकी एवं खाद्य प्रौद्योगिकी पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए द्वितीय चरण ऑनलाइन काउंसिलिंग प्रारंभ

    रायपुर, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के कृषि अभियांत्रिकी संकाय द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026–27 में B.Tech. (कृषि अभियांत्रिकी) एवं B.Tech. (खाद्य प्रौद्योगिकी) पाठ्यक्रमों के प्रथम वर्ष में उपलब्ध रिक्त सीटों…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार