RAIN;छत्‍तीसगढ़ के सात जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी

रायपुर,  जुलाई के अंतिम और अगस्‍त के पहले सप्‍ताह में भरपूर बारिश के बाद मानसून में कुछ सुस्ती आई है। पिछले दो दिन से रायपुर में बारिश नहीं हुई है और आगे सप्‍ताह भर झमाझम बारिश की संभावना भी नहीं है। हालांकि छत्‍तीसगढ़ के जशपुर, कोरबा सहित सात जिलों में बने मानसूनी तंत्र के चलते भारी बारिश के आसार है। मौसम विभाग ने शनिवार के लिए जशपुर, कोरबा, कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर व गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिलों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है।

मौसम विभाग का कहना है कि इसके साथ ही कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर व मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के कुछ क्षेत्रों में तो रविवार को भी भारी बारिश की संभावना है। शुक्रवार को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश हुई और कोरबा जिले में सर्वाधिक 16 सेमी बारिश हुई।

ऐसा बन रहा सिस्टम

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण पूर्व उत्तर प्रदेश और उसके आसपास स्थित है। यह 4.5 किमी तक फैला हुआ है। साथ ही झारखंड के ऊपर 5.8 किमी से 7.6 किमी तक विस्तारित है। मानसून द्रोणिका समुद्र तल से बीकानेर, शिवपुरी, सीधी और दक्षिण पूर्व की ओर पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी तक स्थित है।इसके प्रभाव से शनिवार को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा होगी। कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CAPTAIN; जब सब डर गए, तब कैप्टन स्मित मच्छार ने संभाला मोर्चा, सिखा गए जिंदगी का ये बड़ा सबक, पीएम ने भी सराहा

    नईदिल्ली, आसमान में उड़ रहा एक विमान, सैकड़ों जिंदगियां और अचानक कॉकपिट के अंदर ऐसा संकट, जिसकी किसी ने कल्पना तक नहीं की थी। हालात इतने बिगड़ गए कि विमान…

    WILD LIFE ; उडीसा के माहौल में तेजी से ढल रहे विदेशी मेहमान ओरंगुटान, मूल देश का पता लगाने के लिए जल्द होगा डीएनए टेस्ट

    0 दक्षिणपूर्वी एशियाई द्वीप समूह बोर्नियो और सुमात्रा के वर्षावनों में पाए जाते हैं भुवनेश्वर, ओडिशा में रेस्क्यू कर लाए गए दुर्लभ प्रजाति के ओरंगुटान राज्य की जलवायु और वातावरण…

    You Missed

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार