NAXALITE;नक्सलियों के लिए लेवी वसूलने वाले मोहला-मानपुर-अंबागढ़ से पांच अरोपी गिरफ्तार,आरोपी विवेक को बताया गया बघेल का सलाहकार

राजनांदगांव, छत्‍तीसगढ़ के मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले की पुलिस ने नक्सलियों के लिए लेवी वसूलने में संलिप्त पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के एक करोड़ रुपये से ज्यादा की लेवी वसूली कर नक्सलियों को पहुंचाने का मनी ट्रेल का मामला सामने आया है। लेवी की राशि तेंदूपत्ते के ठेकेदारों से वसूली गई थी।

नक्सलियों के लेवी वसूली का राजफाश

जानकारी के अनुसार मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले की पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो नक्सलियों के लिए लेवी वसूलने का काम करते थे। इन आरोपियों पर आरोप है कि उन्होंने एक करोड़ रुपए से अधिक की लेवी वसूली और इस पैसे का इस्तेमाल नक्सलियों के लिए अन्य सुविधाओं और कार्यक्रमों में किया।गिरफ्तार आरोपियों ने लेवी के पैसे का इस्तेमाल नक्सलियों की यात्रा और अन्य आवश्यकताओं के लिए किया, जिसमें फ्लाइट टिकट बुकिंग भी शामिल है।

लेवी के पैसे का दुरुपयोग

गिरफ्तार आरोपी सूरजू राम टेकाम ने नक्सलियों के लेवी से प्राप्त पैसे का उपयोग 23 मार्च 2024 को दिल्ली में एक नक्‍सली कार्यक्रम में शामिल होने के लिए फ्लाइट टिकट बुक करने में किया।आरोपियों सोनाराम फरसा और विवेक सिंह ने लेवी के पैसे को फ्लाइट टिकट बुकिंग और यात्रा खर्च के लिए ट्रांसफर किया। विवेक सिंह नक्सलियों के शहरी नेटवर्क को विभिन्न माध्यमों से सहयोग देने में शामिल था! नक्सलियों ने भैरमगढ़ क्षेत्र में तेंदूपत्ता ठेकेदारों को जान-माल का नुकसान पहुंचाने की धमकी देकर लेवी वसूली की। आरोपियों ने ठेकेदारों से एक करोड़ रुपए की लेवी वसूली और इस पैसे का उपयोग नक्सलियों के लिए किया।

सोनाराम फरसा, विजय जुर्री, रामलाल करमा, और राजेंद्र कड़ती ने नक्सलियों की मदद के लिए ठेकेदारों से पैसे वसूले। इन आरोपियों ने अपने बैंक खातों के माध्यम से लगभग 60 लाख रुपए प्राप्त किए और बाद में नगदी निकालकर नक्सलियों को पहुंचाया।

ये है गिरफ्तार आरोपी

सोनाराम फरसा (28 वर्ष) – पंचायत बिरियाभूमि, आदवाड़ा, थाना जांगला, जिला बीजापुर

विजय जुर्री (32 वर्ष) – मरकापाल, ग्रां.पं. बांगोली, थाना भैरमगढ़, जिला बीजापुर

रामलाल करमा (35 वर्ष) – ग्राम बांगोली, थाना बांगापाल, जिला बीजापुर

राजेंद्र कड़ती (30 वर्ष) – ग्राम डेगमेटा, ग्रा.पं. फुलगट्टा, थाना मिरतुर, जिला बीजापुर

विवेक सिंह (35 वर्ष) – ग्राम मानपुर, मोमाअं चौकी, वर्तमान पता अर्जुन वेली सड्डू, थाना विधानसभा, जिला रायपुर

नंदकुमार बघेल के सलाहकार की नक्सलियों के साथ गिरफ्तारी पर सांसद संतोष पांडेय का पूर्व मुख्यमंत्री बघेल से सवाल- ‘बताएं ये रिश्ता क्या कहलाता है…’

गिरफ्तार विवेक सिंह के दिवंगत नंदकुमार बघेल का सलाहकार होने का आरोप लगाते हुए भाजपा सांसद संतोष पांडेय ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सवाल किया है कि बताएं यह रिश्ता क्या कहलाता है. भाजपा सांसद संतोष पांडेय ने मीडिया से चर्चा में कहा कि गिरफ्तार किया गया विवेक सिंह स्वर्गीय नंदकुमार बघेल का सलाहकार रहा है. उसके नक्सलियों के साथ 7 लाख रुपए की लेन-देन की जानकारी भी सामने आई है. इससे स्पष्ट है कि नंदकुमार बघेल के नक्सलियों से संबंध थे. वे मोहला मानपुर के अंदरूनी क्षेत्रों में जाकर बैठकें लेते थे. अब भूपेश बघेल बताएं यह रिश्ता क्या कहलाता है.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    WAR; भारत से लौट रहे ईरानी वॉरशिप पर अमेरिका का हमला, मारे गए 80 लोग

    नईदिल्ली, ईरान अमेरिका जंग ( Iran America War News ) के बीच जंग बढ़ती जा रही है. अमेरिका ने ईरान के युद्धपोत IRIS डेना ( Iran Warship IRIS Dena )…

    ENCOUNTER; दक्षिण बस्तर में सुरक्षबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, होली में 5 लाख का इनामी नक्सली ढेर

    जगदलपुर, छत्तीसगढ के दक्षिण बस्तर में दंतेवाड़ा-बीजापुर सीमा पर 3 मार्च को सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई. इस मुठभेड़ में 5 लाख का इनामी ACM राजेश पुनेम…

    You Missed

    MFPA; छत्तीसगढ में हरा सोना संग्रहण की तैयारी तेज, संघ ने बस्तर को किया फोकस,16 लाख 72 हजार मानक बोरा तेंदूपत्ता संग्रहण का लक्ष्य

    MFPA; छत्तीसगढ में हरा सोना संग्रहण की तैयारी तेज, संघ ने बस्तर को किया फोकस,16 लाख 72 हजार मानक बोरा तेंदूपत्ता संग्रहण का लक्ष्य

    ELEPHENT; धान की रखवाली में लगे मंडी प्रभारी को हाथी ने कुचलकर मार डाला, बाल बाल बची पत्नी और 2 कर्मचारी

    ELEPHENT; धान की रखवाली में लगे मंडी प्रभारी को हाथी ने कुचलकर मार डाला, बाल बाल बची पत्नी और 2 कर्मचारी

    UPSC; यूपीएससी CSE का फाइनल रिजल्ट, मेरिट लिस्ट, कट-ऑफ और टॉपर्स के नाम जल्द होंगे जारी 

    UPSC; यूपीएससी CSE का फाइनल रिजल्ट, मेरिट लिस्ट, कट-ऑफ और टॉपर्स के नाम जल्द होंगे जारी 

    POLITICS; नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए खुद किया कन्फर्म, नए सीएम के लिए रहें तैयार