HOARDING; जमाखोर कारोबारी के मिल में खाद्य विभाग की दबिश,1.78 करोड़ की 1187 क्विंटल दाल जब्त

रायपुर, दाल की बढ़ रही कीमतों का असर लोगों को परोसी जाने वाली थाली में पड़ रहा है। दाल बढ़ती कमीतों पर अंकुश लगाने के लिए खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने थोक दुकान एवं दाल मिलों में जमाखोरी की जांच शुरू कर दी है। खाद्य विभाग की टीम द्वारा दाल मिल का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। ग्राम पंचायत दोंदेकला स्थित सदगुरु उद्योग की आकस्मिक निरीक्षण में 1,187.54 क्विंटल दाल जमाखोरी करते पाया गया। इस दाल का बाजार मूल्य 1 करोड़ 78 लाख 13 हजार रुपये बताई जा रही है।

जांच में पहुंचे अधिकारियों ने भौतिक सत्यापन में 1408.30 क्विंटल दाल पाया गया। जबकि दाल मिलर द्वारा स्टॉक की घोषणा केंद्र सरकार के पोर्टल में ऑनलाइन एंट्री 220.76 क्विंटल की गई थी। ऑनलाइन एंट्री में अंतर मिलना खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण नियमों का उल्लंघन है। यह आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के अन्तर्गत दंडनीय अपराध है। मामले में दाल जब्त कर 21 अगस्त तक मिलर को नोटिस का जवाब देने का समय दिया गया है।

दाल की जमाखोरी की रोकथाम करने और जरूरी वस्तुओं की कालाबाजारी पर लगाम लगाने के लिए दालों का थोक व्यापारी 200 मीट्रिक टन तक दालों का भंडारण कर सकते हैं। थोक व्यापारी एक समय में एक प्रकार की दाल का 100 मीट्रिक टन से अधिक भंडारण नहीं कर सकता है। फुटकर विक्रेताओं के लिए नियम है कि पांच मीट्रिक टन दालों का भंडारण कर सकते हैं। मिलर्स की स्टॉक की सीमा पिछले तीन महीने के उत्पादन या वार्षिक स्थापित क्षमता का 25 फीसदी होगी।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    FOOD; 160 राशन दुकानों ने बाजार से खरीदा 6 करोड़ का घटिया चांवल,उच्चस्तरीय जांच की मांग

    0 हमर संगवारी का खुलासा जगदलपुर, बस्तर के कांकेर जिले में 160 राशन दुकानदारों द्वारा सरकारी नियम कानून की धज्जियां उड़ाते हुए तथाकथित छह करोड़ रुपए का पंद्रह हजार क्विंटल…

    SUSPEND; असिस्टेंट ड्रग कंट्रोलर संजय नेताम निलंबित, नकली दवाओं के माफिया के साथ वीडियो हुआ था वायरल

    रायपुर, सहायक औषधि नियंत्रक (Assistant Drug Controller) संजय कुमार नेताम को खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के संचालक ने निलंबित कर दिया है। बता दें कि उनका एक वीडियो सोशल…

    You Missed

    MINING; खनिज के अवैध उत्खनन एवं परिवहन, 27 वाहन जब्त, होली वसूली भी जमकर

    MINING; खनिज के अवैध उत्खनन एवं परिवहन, 27 वाहन जब्त, होली वसूली भी जमकर

    T20; भारत की रिकॉर्डतोड़ रन चेज… संजू की सुपर पारी पड़ी वेस्टइंडीज पर भारी, सूर्या की सेना सेमीफाइनल में

    T20; भारत की रिकॉर्डतोड़ रन चेज… संजू की सुपर पारी पड़ी वेस्टइंडीज पर भारी, सूर्या की सेना सेमीफाइनल में

    CONFRENCE; 15 मार्च को होगा सर्व ब्राह्मण युवक युवती परिचय सम्मेलन, पंजीयन शुरु

    CONFRENCE; 15 मार्च को होगा सर्व ब्राह्मण युवक युवती परिचय सम्मेलन,  पंजीयन शुरु

    RETIRE; जनसंपर्क विभाग में 36 वर्षों तक का सफर,अपर संचालक जेएल. दरियो सेवानिवृत्त, गरिमामय विदाई

    RETIRE; जनसंपर्क विभाग में 36 वर्षों तक का सफर,अपर संचालक जेएल. दरियो सेवानिवृत्त, गरिमामय विदाई

    AWARD; छत्तीसगढ़ हिंदी साहित्य मंडल के 85वें वार्षिकोत्सव में कवयित्री सुषमा प्रेम पटेल सम्मानित