RICE SCAM;चावल घोटाले में दो साल बाद कार्रवाई, 35 राशन दुकानों की संपत्ति होगी कुर्क

रायपुर, छत्‍तीसगढ़ में सरकारी राशन दुकानों से 219 करोड़ का चावल गायब करने के मामले दो साल के बाद खाद्य विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। अब तक 39 दुकानों में से चार को निलंबित कर दिया है। 35 दुकान संचालकों के खिलाफ कुर्की आदेश जारी किया गया है। दुकानदारों की संपत्ति कुर्क कर 40 रुपये प्रति किलो के हिसाब से राशि वसूली जाएगी।

35 दुकानों में से 28 के विरुद्ध एक साल पहले कुर्की आदेश जारी किया गया था, लेकिन अधिकारियों की लापरवाही से संचालकों से रिकवरी नहीं हो पाई। जांच में सितंबर 2022 में जिले में 142 उचित मूल्य दुकानों में 14 हजार 5 सौ क्विंटल चावल कम पाया गया था। फिर विभाग ने सभी दुकान संचालकों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था।

इसके बाद 101 दुकान संचालकों ने 6 हजार 29 क्विंटल गायब चावल के बदले राशि लौटाकर भरपाई की थी, लेकिन 41 दुकानदारों ने नोटिस का जवाब तक नहीं दिया। राजधानी में 39 दुकानदारों को दोबारा नोटिस जारी किया था। इन दुकानदारों से 7,971 क्विंटल चावल रिकवरी करना बाकी है। विभाग ने अभनपुर क्षेत्र के दो दुकानदारों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज भी कराई है, जबकि अन्य को सिर्फ नोटिस दिया। विभाग ने कुर्की आदेश के बाद बचे 39 दुकानदारों को तीन बार नोटिस दिया। कुछ दुकानदार राशि देने तैयार भी थे। इसके बाद विभाग ने 28 दुकानों का कुर्की आदेश जारी किया था।

चार दुकानें निलंबित

– महामाया मंदिर वार्ड-5 कैलाशपुरी स्थित आइडी क्रमांक- 441001287 , बाबू जगजीवनराम वार्ड-53 देवपुरी स्थित आइडी क्रमांक- 441001302 , तात्यापारा वार्ड-38 स्थित आइडी क्रमांक- 441001090 , सरदार वल्लभ भाई पटेल वार्ड-24 आइडी क्रमांक- 441001164 ।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    LPG; होटल-रेस्टोरेंट्स को बड़ी राहत, कमर्शियल LPG की सप्लाई से प्रतिबंध हटे

    नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने देश के औद्योगिक और व्यावसायिक एलपीजी उपभोक्ताओं को एक बड़ी राहत देते हुए सप्लाई से जुड़े प्रतिबंधों को वापस लेने का फैसला किया है. पश्चिम एशिया…

    FOOD; गैस एजेंसी की जांच में 346 सिलेंडर कम मिले, बम्लेश्वरी गैस एजेंसी के संचालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज

    बलौदाबाजार, छत्तीसगढ के बलौदाबाजार जिला प्रशासन की संयुक्त जांच टीम ने आज मंगलवार को बम्लेश्वरी गैस एजेंसी की जांच के दौरान अनियमितता पाए जाने पर एजेंसी संचालक के खिलाफ प्रकरण…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र