CONSTITUTION;कांग्रेस ने प्रदेश के सभी जिला मुख्यालय में निकाली संविधान यात्रा

रायपुर, आजादी की 77वीं वर्षगांठ की पूर्व संध्या में कांग्रेस ने प्रदेश के सभी जिला संगठन मुख्यालयों में संविधान की पुस्तक, तिरंगा झंडा एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी संविधान निर्माता बाबा अंबेडकर की तस्वीर रखकर संविधान यात्रा निकाली। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज रायपुर में आयोजित संविधान यात्रा में शामिल हुए।

इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा की सरकार बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के लिखे संविधान को बदलना चाहती है। कांग्रेस संविधान बचाने की लड़ाई लड़ रही है। बाबा साहब के लिखे संविधान से हर वर्ग के मौलिक अधिकारों की रक्षा हो रही है। सत्ता से सवाल पूछने का अधिकार मिला है। मोदी सरकार बनने के बाद हर वर्ग के कानूनी अधिकार को खत्म करने का षड्यंत्र रचा जा रहा है। लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने 400 सीट का दावा इसीलिए किया था ताकि यह पूर्ण बहुमत में आए और आजादी के बाद लिखे संविधान को बदलकर मनमानी कर सके। भाजपा को सामाजिक न्याय से नफरत है। भाजपा की मंशा एसटी एससी ओबीसी को मिले आरक्षण के अधिकार को भी खत्म करने का है।

प्रदेश के रायपुर शहर, रायपुर ग्रामीण, बलौदाबाजार, गरियाबंद, महासमुंद, धमतरी, दुर्ग शहर, दुर्ग ग्रामीण, भिलाई, बेमेतरा, राजनांदगांव शहर, राजनांदगांव ग्रामीण, कवर्धा, जगदलपुर शहर, बस्तर ग्रामीण, सुकमा, नारायणपुर, कोण्डगांव, बीजापुर, कांकेर, दंतेवाड़ा, बिलासपुर शहर, बिलासपुर ग्रामीण, गौरेला-पेण्ड्रा- मरवाही, मुंगेली, कोरबा शहर, कोरबा ग्रामीण, जांजगीर चांपा, रायगढ़ शहर, रायगढ़ ग्रामीण, जशपुर, सरगुजा, बलरामपुर, कोरिया एवं सभी ब्लाकों में संविधान यात्रा हुई जिसमें हजारों की संख्या में आमजन एवं कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुये।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLITICS; राहुल गांधी के स्वागत में भी गुटबाजी का नजारा,पार्टी को मजबूत करने पर दिया जोर

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के रायपुर में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गाँधी कल एक दिन के दौरे पर पहुंचे। जहां उन्होंने कांग्रेस के संगठन सृजन प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लिया। अभनपुर…

    POLITICS; 56 साल के राहुल और गांधी

    कांग्रेस और राहुल गांधी, वर्तमान परिप्रेक्ष्य में एक दूसरे के पर्यायवाची माने जा सकते है, इस बात में कांग्रेस सहित दीगर राजनैतिक दलों सहित देशवासियों को एतराज नहीं हो सकता…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’