विधायक मंडावी बोले-‘पूर्व मंत्री ने ब्लैकमेलिंग कर वसूले 91 लाख’; ठेकेदार से खाते में डलवाए पैसे,गागड़ा ने कहा- मानहानि केस करेंगे

जगदलपुर, छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री और भाजपा नेता महेश गागड़ा पर तेंदूपत्ता ठेकदार को ब्लैकमेल कर 91 लाख रुपए वसूली के आरोप लगे हैं। बीजापुर से कांग्रेस विधायक विक्रम मंडावी के मुताबिक उन्होंने इतनी मोटी रकम अपने किसी चाचा के खाते में डलवाई है। अलग-अलग किस्तों में पैसे डाले गए हैं। ठेकेदार की 8 बाइक को भी कब्जे में रख लिया है। मंडावी ने प्रेस वार्ता कर बैंक के दस्तावेज भी मीडिया के सामने पेश किए हैं। इन आरोपों के बीच महेश गागड़ा ने भी आरोपों को सिद्ध करने को कहा है, नहीं तो वे उनके खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराएंगे।

विधायक विक्रम मंडावी के अनुसार कुछ दिन पहले महेश गागड़ा समेत भाजपा के नेताओं ने हितग्राहियों को तेंदूपत्ता का भुगतान नहीं होने का आरोप लगाया था। भैरमगढ़ में विरोध प्रदर्शन कर कांग्रेस सरकार को बदनाम करने की कोशिश की जा रही थी। जिसके बाद तेंदूपत्ता की राशि के संबंध में अफसरों के साथ बैठक कर जांच की गई थी। जिसमें पता चला था कि भुगतान किया जा चुका है। हालांकि, कुछ बड़े वाहनों का ढुलाई का भुगतान बचा है, जो हो जाएगा। लेकिन, जांच के दौरान गागड़ा ने ठेकेदार से 91 लाख रुपए वसूल लिए इस बात का भी खुलासा हुआ।

निकाली गई बैंक डिटेल

विधायक का कहना है कि, ठेकदार से महेश गागड़ा ने ब्लैकमेलिंग की और डरा-धमका कर पैसे मांगे। जिसके बाद अपने चाचा का अकाउंट नंबर 11521261288 दिया। इस खाते में ठेकदार ने अलग-अलग तारीखों और किस्तों में करीब 91 लाख रुपए डाल दिए हैं। उनके मुताबिक स्टेट बैंक के इस खाते की पूरी जानकारी हमने निकाल ली है। उन्होंने सवाल किया कि महेश गागड़ा अब ये बताएं की इन पैसों का क्या किया है?

महेश गागड़ा ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस

विधायक के आरोप के बाद पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि, विधायक ठेकेदार के प्रवक्ता बन कर बात कर रहे हैं। मुझ पर लगाया यह आरोप घटिया और हास्यास्पद है। सरकार उनकी है, पुलिस उनकी है, विभाग उनका है। चाहे तो कुछ भी आरोप लगा दें। हम तो पिछले 6 महीने से तेंदूपत्ता का भुगतान नहीं किए जाने का आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विधायक 10 दिनों के अंदर मुझ पर लगाए सारे आरोप सिद्ध करें। अगर नहीं कर पाए तो मानहानि का केस दर्ज करूंगा।

  • Related Posts

    LIQUOR;शराब के धंधे में ईमानदारी की कवायद, ओवररेटिंग रोकने सरकार ने बदल दिया नियम, इस तारीख से होगा लागू, अब यहां नगदी में नहीं मिलेगी शराब

    रायपुर. ओवररेटिंग रोकने की कवायद पर छत्तीसगढ़ में शराब प्रेमियों को बड़ा झटका लगा है. राज्य सरकार ने शराब बेचने के लिए नई व्यवस्था लागू कर दी है. इसका सीधा प्रभाव ग्राहकों पर पड़ने…

    TOURISM; छत्तीसगढ पर्यटन को ‘Best Emerging Tourist Destination’ सम्मान,राष्ट्रीय पर्यटन मंच पर छत्तीसगढ़ की गूंज

    रायपुर, छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक खूबसूरती, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और जनजातीय परंपराओं ने एक बार फिर राष्ट्रीय पर्यटन मंच पर अपनी अलग पहचान दर्ज कराई है। विशाखापट्टनम में आयोजित 41वें इंडियन…

    You Missed

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व