RMC;डेयरी संचालकों को चेतावनी-सड़कों पर मवेशी दिखे तो जुर्माने के साथ मवेशी जप्त होंगे

रायपुर ,नगर निगम रायपुर के जोन कमिश्नर संतोष पाण्डेय ने जोन क्षेत्र के 27 डेयरी संचालकों को बुलाकर उन्हें स्पष्ट चेतावनी दी कि 17 अगस्त 2024 शनिवार से यदि मवेशी सड़क पर मिले तो उन्हें तत्काल जप्त कर संबंधित पशुपालक अथवा डेयरी संचालक पर भारी जुर्माना किया जाएगा एवं जप्त किये गये मवेशियों को वापस नहीं किया जायेगा।

जोन कमिश्नर संतोष पाण्डेय ने जोन क्षेत्र के पशुपालकों व डेयरी संचालको की बैठक लेकर उन्हें जानकारी दी कि उच्च न्यायालय के आदेश के परिपालन में छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग और रायपुर जिला प्रशासन के निर्देशानुसार नगर निगम रायपुर द्वारा सड़कों पर मवेशियों को जप्त कर गौठान भेजने की कार्यवाही निरंतर की जा रही है। इसमें सभी पशुपालक एवं डेयरी संचालक सहभागी बने । अपनी डेयरी से किसी भी मवेशी को सडक पर खुला ना छोड़े एवं उन्हें बांधकर रखें। यदि कोई भी मवेशी सड़क पर मिलता है तो उसे विषेश टीमें तत्काल सड़क से जप्त कर गौठान भेजेगी। इसके साथ ही संबंधित पशुपालक अथवा डेयरी संचालक पर व्यवस्था सुधारने भारी जुर्माना किया जायेगा।

उन्होंने सभी पशुपालकों एवं डेयरी संचालको को हिदायत दी कि वे नगर निगम सीमा क्षेत्र स्थित रहवासी क्षेत्रों की अपनी डेयरियों को स्वतः निगम सीमा से बाहर शिफ्ट कर लें अन्यथा कभी भी किसी भी दिन अभियान चलाकर सीलबंद कर एवं सभी मवेशियों को जप्त कर डेयरी व्यवसाय बंद करने की कार्यवाही की जा सकती है। उच्च न्यायालय के आदेश के परिपालन में छ.ग. शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग और रायपुर जिला प्रशासन द्वारा दिये गये निर्देशानुसार आवारा मवेशियों की धरपकड़ अभियान सतत जारी रहेगा ।

70 आवारा मवेशियों को पकड़कर गौठान भेजा

 नगर निगम के धरपकड अभियान के तहत आज जोन 1 में 6, जोन में 6, जोन 3 की टीम ने मार्गो से 8 आवारा मवेशी को धरपकड़ कर गौठान में छोडा। जबकि जोन 4 में 6 और जोन 5 में 4 आवारा मवेशियों की धरपकड़ की। इसी तरह जोन 6 की टीम ने 15, जोन 7 में 6, जोन 8में 6, जोन 9 में 10, जोन 10 में 3 आवारा मवेशियों की धरपकड़ की।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    SUSPEND; सर्पदंश मुआवजा घोटाले में तीन कर्मचारी सस्पेंड, जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

    बिलासपुर, न्यायधानी में चर्चित सर्पदंश मुआवजा घोटाले में जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आरोपी…

    PWD; अफसर ने किया शासकीय भूमि पर अतिक्रमण, पीडब्ल्यूडी ने कार्रवाई के लिए तहसीलदार को लिखा पत्र

    महासमुंद, लोक निर्माण विभाग (राष्ट्रीय राजमार्ग) उपसंभाग क्रमांक-1, रायपुर के अनुविभागीय अधिकारी ने महासमुंद जिले के सरायपाली तहसील मुख्यालय स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग के पुराने कार्यालय भवन एवं शासकीय भूमि…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र