
रायपुर , रायपुर रेल्वे स्टेशन परिक्षेत्र में रेल्वे विकास हेतु अनुबंधित ठेकेदार आरवि कंस्ट्रक्शन पर रायपुर नगर निगम जोन 2 जोन कमिश्नर श्री पी. डी. धृतलहरे ने, लिखित नोटिस जारी कर 25 हजार रूपये जुर्माना करने की कार्रवाई नगर निगम रायपुर के सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़ के कड़े निर्देशों पर की है. ठेकेदार को अगले 3 दिन में रायपुर नगर निगम जोन 2 जोन कमिश्नर के समक्ष प्रस्तुत होकर अपना लिखित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश जोन 2 जोन कमिश्नर को दिए हैँ, अन्यथा नियमानुसार कार्रवाई करने की चेतावनी दी है.
सभापति सूर्यकांत राठौड़ ने कल रमण मन्दिर वार्ड क्रमांक 14 क्षेत्र के स्कूटी पर निरीक्षण के दौरान रेल्वे स्टेशन गेट नम्बर 2 से फाफाडीह चौक तक मार्गविभाजक में फैली मिट्टी और उसके कारण फैली गन्दगी और राहगीरों और वाहन चालकों को दीप पर्व में हो रही अत्यंत असुविधा को प्रत्यक्ष देखा. सभापति ने इस पर गहन नाराजगी व्यक्त करते हुए सम्बंधित रेल्वे के अनुबंधित ठेकेदार आरवि कंस्ट्रक्शन को जमकर फटकार लगायी सम्बंधित क्षेत्र के रेल्वे अधिकारियों से तत्काल चर्चा कर उन्हें जानकारी देते हुए तत्काल सम्बंधित ठेकेदार को तलब कर नोटिस इसे लेकर देते हुए उस पर जुर्माना करने के कड़े निर्देश दिए. सभापति shr सूर्यकान्त राठौड़ ने जोन 2 जोन कमिश्नर श्री पी. डी. धृतलहरे और जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री बारोन बंजारे को सम्बंधित रेल्वे ठेकेदार को तत्काल नोटिस देकर उस पर जुर्माना चेतावनी देकर करने और कड़ी कार्रवाई करते हुए तत्काल मुख्य मार्ग में अभियान चलाकर सफाई करवाने के कड़े निर्देश दिए हैँ.







