CRIME; कारोबारी महेंद्र गोयनका परिवार समेत फरार, कोलकाता पुलिस को दिया चकमा, 1000 करोड़ के घोटाले का आरोप

रायपुर, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब करीब 1000 करोड़ रुपये की संपत्ति और शेयरों में कथित धोखाधड़ी के मामले में आरोपी कारोबारी महेंद्र गोयनका की गिरफ्तारी के लिए कोलकाता पुलिस रायपुर पहुंची. लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही महेंद्र गोयनका परिवार समेत फरार हो गया.

पुलिस को उसके ठिकानों पर ताला लटका मिला. अब पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है. बताया जा रहा है कि यह पूरा मामला कोलकाता से जुड़ा है, जहां संपत्ति और शेयरों में बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी का आरोप है. इस मामले में कोलकाता हाईकोर्ट से आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए नया वारंट जारी हुआ था.

पुलिस की एक टीम रायपुर के लिए रवाना हुई थी

बता दें, वारंट जारी होते ही कोलकाता पुलिस की एक टीम रायपुर के लिए रवाना हुई थी. टीम को उम्मीद थी कि महेंद्र गोयनका को उसके रायपुर स्थित ठिकाने से गिरफ्तार कर लिया जाएगा, लेकिन आरोपी को पहले ही पुलिस की कार्रवाई की भनक लग गई. सूत्रों के मुताबिक, महेंद्र गोयनका के रायपुर पहुंचने की खबर मिलते ही वह परिवार समेत घर छोड़कर फरार हो गया.

अन्य ठिकानों पर भी पुलिस की दबिश

पुलिस ने उसके घर और अन्य संभावित ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन वहां कोई नहीं मिला. पुलिस ने आसपास के लोगों से भी पूछताछ की है. इस मामले में सिर्फ महेंद्र गोयनका ही नहीं, बल्कि अभिषेक अग्रवाल समेत कई अन्य लोगों के नाम भी शामिल हैं. पुलिस सभी आरोपियों की तलाश कर रही है. महेंद्र गोयनका एंड संस और सुशील गोयनका एंड संस को भी एफआईआर में नामजद किया गया है.कोलकाता पुलिस की योजना थी कि गिरफ्तारी के बाद आरोपियों को कोलकाता ले जाकर कोर्ट में पेश किया जाएगा. इसके लिए पूरी तैयारी कर ली गई थी, लेकिन आरोपी के फरार होने से पुलिस का प्लान फेल हो गया. अब पुलिस ने रायपुर पुलिस से भी सहयोग मांगा है

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    GOVT; छत्तीसगढ़ में घुसपैठियों के खिलाफ अभियान, 15 नवंबर से शुरू होगा सघन जांच

    रायपुर, छत्तीसगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है. दरअसल, राज्य में अवैध रूप से रह रहे विदेशी घुसपैठियों के खिलाफ सरकार ने बड़ा अभियान छेड़ने का फैसला…

    CRIME; मुश्किल में राजधानी के होटल कारोबारी दीपक टंडन, पत्नी बरखा समेत दोनों के खिलाफ एक और FIR दर्ज

    रायपुर, होटल कारोबारी और ‘द हनी बैजर न्यूज’ के संचालक दीपक टंडन की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। अब दीपक टंडन और उसकी पत्नी बरखा टंडन के खिलाफ रायपुर…

    You Missed

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश