RAIN;छत्‍तीसगढ़ में दो दिन भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने जारी किया अलर्ट

रायपुर, बीते कुछ दिनों थमी वर्षा की रफ्तार एक बार फिर से बढ़ने वाली है। मानसूनी तंत्र के प्रभाव से 24 व 25 अगस्त को प्रदेश भर में अच्छी बारिश की संभावना है। वहीं दूसरी ओर एक जून से 21 अगस्त तक प्रदेश में 855.8 मिमी बारिश हुई है, जो सामान्य से तीन प्रतिशत ज्यादा है। प्रदेश में अब तक केवल चार जिलों में कम बारिश हुई है। बुधवार को रतनपुर में सर्वाधिक 8 से.मी. बारिश हुई, इसके अलावा अन्य क्षेत्रों में भी हल्की से मध्यम बारिश हुई।

कुछ दिनों से बारिश कम होने से तापमान बढ़ने से उमस भी बढ़ी है। बुधवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.9 डिग्री ज्यादा रही। दोपहर बाद हालांकि रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में मौसम का मिजाज थोड़ा बदला और गरज चमक के साथ हल्की बारिश हुई भी इससे उमस से थोड़ी राहत मिली।

आज कई इलाकों में होगी हल्की बारिश

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि एक निम्न दाब का क्षेत्र उत्तर बांग्लादेश के ऊपर स्थित है तथा इसके साथ ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण 9.6 किमी ऊंचाई तक फैला है। एक निम्न दाब का क्षेत्र उत्तर बंगाल की खाड़ी में 24 अगस्त तक बढ़ने की संभावना है। इसके प्रभाव से गुरुवार को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होगी। इसके बाद शुक्रवार से बारिश की गतिविधि में बढ़ोतरी होगी।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    TOBACCO;युवा उम्र में बढ़ रहा कैंसर और फेफड़ों की बीमारियों का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी

    विश्व तंबाकू निषेध दिवस; देश में होने वाले लगभग एक-तिहाई कैंसर तंबाकू सेवन से जुड़े, समय रहते छोड़ने पर जोखिम कम रायपुर, विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर रामकृष्णा…

    IRAN WAR; विदेश मंत्रालय ने कहा- आठ भारतीयों की जान गई, 55 लाख यात्री भारत लौट चुके

    नई दिल्ली, पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के बीच, विदेश मंत्रालय (एमईए) ने सोमवार को कहा कि क्षेत्र में “विभिन्न घटनाओं” में आठ भारतीय नागरिकों की जान चली गई है,…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…