PLANE CRASH;पक्षी टकराने के बाद रनवे से फिसलकर क्रैश हुआ विमान,75 यात्रियों की मौत

मुआन, एजेंसी, दक्षिण कोरिया के मुआन अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर बड़ा हासदा हो गया। लैंडिंग के दौरान यात्री विमान रनवे से फिसल कर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में मृतक संख्या लगातार बढ़ते हुए 75 हो गई है।

समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने योनहाप समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के हवाले से बताया कि विमान में 175 यात्री और छह फ्लाइट अटेंडेंट (कुल 181) सवार थे। विमान थाईलैंड से वापस आ रहा था। शुरू में 23 लोगों के हताहत होने की पुष्टि की गई थी, लेकिन बाद में मृतक संख्या बढ़ गई।

बड़ी संख्या में यात्री गंभीर घायल हैं, जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसे के कारणों की जांच जारी है, लेकिन माना जा रहा है कि लैंडिंग गियर में खराबी के कारण विमान ठीक से लैंड नहीं कर सका और रनवे से फिसल गया। वहीं स्थानीय मीडिया में पक्षी टकराने के कारण हादसा होने की बात कही जा रही है।

सुबह 9 बजे हुआ हादसा

योनहाप की रिपोर्ट के अनुसार, दुर्घटना का कारणों का पता लगने के लिए जांच चल रही है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विमान के लैंडिंग गियर में खराबी आ गई। हादसा स्थानीय समयानुसार सुबह 9 बजकर 7 मिनट पर हुआ। तत्काल इमरजेंसी सेवाओं को लगाया गया और अधिकांश यात्रियों को बचा लिया गया। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई गई है।

एक तरफ साउथ कोरिया भारी राजनीतिक उथल-पुथल से गुजर रहा है और दूसरी तरफ यह विमान हादसा सामने आया है। कार्यवाहक राष्ट्रपति चोई सुंग-मोक ने शुक्रवार को ही नेतृत्व संभाला है। चोई सुंग-मोक ने बताया कि सरकारी एजेंसियों को बचाव प्रयासों को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया। बता दें, मुआन दक्षिण जिओला प्रांत का एक महत्वपूर्ण क्षेत्रीय केंद्र है। मुआन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहली बड़ी घटना है।

25 दिसंबर को कजाकिस्तान में हुआ था विमान हादसा

हाल के दिनों में यह दूसरी बड़ी विमान दुर्घटना है। इससे पहले 25 दिसंबर को अजरबैजान एयरलाइंस का जेट कजाकिस्तान में अक्टाऊ के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे उसमें सवार 67 में से 38 लोग मारे गए।

  • Related Posts

    IRAN WAR; विदेश मंत्रालय ने कहा- आठ भारतीयों की जान गई, 55 लाख यात्री भारत लौट चुके

    नई दिल्ली, पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के बीच, विदेश मंत्रालय (एमईए) ने सोमवार को कहा कि क्षेत्र में “विभिन्न घटनाओं” में आठ भारतीय नागरिकों की जान चली गई है,…

    WAR; ट्रंप ने घोषित की नेशनल इमरजेंसी, अमेरिका के एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप, अचानक क्यों लिया ये फैसला?

    वॉशिंगटन,  अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने देश के एयरपोर्ट्स पर मचे भारी हड़कंप को देखते हुए ‘नेशनल इमरजेंसी’ का ऐलान कर दिया है. पिछले 41 दिनों से जारी सरकारी कामबंदी…

    You Missed

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……