SMUGGLING; 13 किलो पेंगाेंलिन सिल्क के साथ अंतर्राज्यीय गिरोह 4 सदस्य गिरफ्तार

जगदलपुर, छत्तीसगढ के बस्तर अंचल के कांकेर जिले में पखांजूर के पीवी 31 के पास से दुर्लभ वन्य प्राणी पेंगाेंलिन की खाल के रुप में पाये जाने वाले पेंगोलीन सिल्क को बेचने के फिराक में घूम रहे मोटर सायकल सवार 4 युवकों को गिरफ्तार किया गया है। चारों युवकों को अंतर्राज्यीय गिरोह के सदस्य होने का संदेह है। आराेपी सुधीर रामजी रामटेके निवासी ग्राम रामनगर जिला गढ़चिरौली महाराष्ट्र, विजय मंडल निवासी ग्राम पीव्ही 125 बैकुंठपुर, जिला कांकेर छत्तीसगढ़, राधाकृष्ण सरकार निवासी ग्राम शाखेरा, जिला गढ़चिरौली महाराष्ट्र एवं अनिल रिसेश्वर कुमरे निवासी सावरगांव जिला गढ़चिरौली महाराष्ट्र के कब्जे से 13.162 किलो पेंगोलीन सिल्क बरामद किया गया है।

पेंगोलीन सिल्क की अनुमानित कीमत अंतराष्ट्रीय बाजार में लाखों की बताई जा रही है। वनमण्डल अधिकारी पश्चिम भानुप्रतापपुर हेमचंद पहारे ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पतासाजी के दौरान चार तस्करों को पेंगोलीन सिल्क के साथ रंगे हाथ पकड़ने में सफलता मिली हैं। इस गिरोह के अन्य साथियों की गिरफ्तारी होने की भी सम्भवना हैं। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम, 1972 की धारा 9, 51 और 52 के तहत मामला दर्ज कर कार्यवाही के उपरांत न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, पखांजूर के आदेशानुसार आरोपियों को शनिवार काे न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया।  मुख्य वन संरक्षक (वन्य प्राणी) के निर्देशानुसार उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक वरुण जैन और पश्चिम भानुप्रतापपुर वनमंडलाधिकारी हेमचंद पहारे के नेतृत्व में वनमण्डलाधिकारी भानुप्रतापपुर, एसडीओ कापसी ने रेंजर देवदत्त तारम की संयुक्त टीम के साथ धरपकड की कार्र्वाई की।

  • Related Posts

    SNAKE; दुर्लभ ल्यूसिस्टिक करैत, दक्षिण एशिया में कम मिलते हैं ऐसे दुधिया करैत सांप

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के चरोदा क्षेत्र स्थित पंचशील नगर में एक घर में सफेद रंग का सांप दिखा. सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम और सर्प रेस्क्यूअर…

    WAR; होर्मुज में भारतीय नाविकों के जहाज पर हमला, 1 लापता, 10 ने बीच समंदर शिप छोड़कर बचाई जान

    नईदिल्ली, ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बीच ओमान के तट के पास एक वाणिज्यिक जहाज पर हुए हमले को लेकर भारत ने कड़ा रुख अपनाया है. विदेश…

    You Missed

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी