WEATHER;शीतलहर के बीच फिर होगी बारिश, नया सिस्टम होगा एक्टिव

रायपुर,  नए साल का आगमन सर्द हवाओं और घने कोहरे के साथ हुआ है। इसी बीच एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार, 4 जनवरी को एक पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) एक्टिव होगा। इसके असर से छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में बारिश हो सकती है।

 बादल छंटते ही शहर में एक बार फिर ठंड बढ़ गई है। अधिकतम, न्यूनतम दोनों तापमान में गिरावट आने से दिन में भी ठंड का अहसास होने पर स्वेटर, जैकेट में लोग नजर आने लगे हैं। इधर मौसम विभाग ने आगामी दो दिन में शीतलहर चलने की संभावना जताई है। 31 दिसंबर को बादल जरूर छंटे पर अधिकमत और न्यूनतम तापमान में विशेष गिरावट नहीं आई। बुधवार यानी 01 जनवरी को दोनों तापमानों में गिरावट आते ही एक बार फिर से ठंड बढ़ गई है।

बुधवार को शहर में अधिकमत तापमान जहां 25.0 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान में गिरावट की वजह से अब दिन में भी ठंड का अहसास होने लगा है। यही वजह है कि धूप निकलने के बावजूद लोग स्वेटर, जैकेट में निकलने मजबूर हैं।तापमान में वृद्धि और बारिश का अलर्ट

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के अनुसार, 4 जनवरी को एक पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) प्रदेश में पहुंचेगा, जिससे तापमान में हल्की वृद्धि हो सकती है। इसके साथ ही प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश की भी संभावना है। विक्षोभ के गुजरने के बाद मौसम साफ हो जाएगा। हालांकि, 7 जनवरी से तापमान में फिर से गिरावट आ सकती है। राज्य में 12 फरवरी तक सर्दी का मौसम जारी रहेगा, जिससे अगले 42 दिनों तक तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

  • Related Posts

    WAR; होर्मुज में भारतीय नाविकों के जहाज पर हमला, 1 लापता, 10 ने बीच समंदर शिप छोड़कर बचाई जान

    नईदिल्ली, ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बीच ओमान के तट के पास एक वाणिज्यिक जहाज पर हुए हमले को लेकर भारत ने कड़ा रुख अपनाया है. विदेश…

    TIGER; दुनिया में पहली बार एक साथ दिखे ‘ब्लैक टाइगर’, कैमरा देखते ही ‘शावकों’ ने दिया ऐसा पोज

    भुवनेश्वर, दुनिया में ‘दुर्लभ ब्लैक टाइगर’ की एक तस्वीर ने सबको रोमांचित कर रखा है। जंगल में बाघिन के साथ घूमते तीन काले बाघ शावकों की तस्वीर इंटरनेट पर खूब वायरल…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र