INSPECTION; सरकारी अस्पतालों में हथियारबंद जवान तैनात करने पर विचार, स्वास्थ्य मंत्री ने किया अस्पतालों का निरीक्षण

0 सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने कोई कसर न छोडे

रायपुर, पश्चिम बंगाल के कोलकाता में ट्रेनी डाक्टर बलात्कार हत्याकांड को देखते हुए छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कल राजधानी रायपुर के कई अस्पतालों का औचक निरीक्षण कर अस्पतालों में मौजूद सुरक्षा व्यवस्था और सुविधाओं का जायजा लिया। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था में कमियां मिलने पर इन्हें तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पतालों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने के साथ उसे पुख्ता करने के सख्त निर्देश जारी किए है। राज्य सरकार छत्तीसगढ़ के सरकारी अस्पतालों में हथियारबंद सुरक्षा जवान तैनात करने पर विचार कर रही है।
कोलकाता के मेडिकल कॉलेज में हुए घटनाक्रम के बाद स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल कल राजधानी रायपुर के अस्पतालों का निरीक्षण करने निकले थे। इस दौरान सबसे पहले वे प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय व पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां उन्होंने मरीजों से व्यवस्था और सुविधाओं को लेकर जानकारी ली। साथ ही मेडिकल कॉलेज प्रशासन और अम्बेडकर अस्पताल प्रशासन से भी अस्पताल में मौजूद सुविधाओं को लेकर चर्चा की। यहां उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया।

इसके बाद स्वास्थ्य मंत्रीजायसवाल जिला अस्पताल पंडरी पहुंचे। इसी कड़ी में मातृ एवं शिशु हॉस्पिटल पुलिस लाईन टिकरापारा का निरीक्षण किया। इन सभी अस्पतालों में व्यवस्था और सुविधाओं में विस्तार को लेकर आवश्यक निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि अस्पतालों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने को लेकर पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखा जाएगा। राज्य सरकार छत्तीसगढ़ के सरकारी अस्पतालों में हथियारबंद सुरक्षा जवान तैनात करने पर विचार कर रही है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    AIIMS; एम्स रायपुर में पीजी छात्रों के लिए शोध कार्यशाला, भविष्य के वैज्ञानिकों को किया सशक्त

    रायपुर, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) रायपुर ने 10-11 मार्च 2026 को आयोजित दो दिवसीय स्नातकोत्तर अनुसंधान अभिविन्यास कार्यशाला का उद्देश्य संस्थान के रिसर्च सेल द्वारा आयोजित इस पहल का…

    SC गाजियाबाद के हरीश राणा को इच्छामृत्यु की अनुमति,सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला

    नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने भारत में पहली बार पैसिव यूथेनेशिया को मंजूरी दी है। यह फैसला पिछले 13 साल कोमा में रह रहे एक शख्स के लिए आया है। गाजियाबाद…

    You Missed

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    ACTRESS; अर्शी खान करेंगी निकाह, अफगान क्रिकेटर पर आया दिल, फरवरी में बनेंगी दुल्हन ?

    ACTRESS; अर्शी खान करेंगी निकाह, अफगान क्रिकेटर पर आया दिल, फरवरी में बनेंगी दुल्हन ?