SWINE FLU; छत्‍तीसगढ़ में तेजी से फैल रहा स्वाइन फ्लू,पखवाडे भर में 6 की मौत

0 बालोद में एक और मरीज की पुष्टि, AIIMS में चल रहा इलाज

रायपुर, छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू अब जानलेवा हो गया है और तेजी से पैर पसार रहा है। मरीजों की संख्या में तेजी से वृद्धि देखी जा रही है। ताजा मामला बालोद जिले के दल्लीराजहरा नगर के वार्ड 4 की रहने वाली 66 वर्षीय महिला में स्वाइन फ्लू के लक्षण मिले हैं। महिला की स्वाइन फ्लू की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मरीज का इलाज एम्स में जारी है।

स्वाइन फ्लू के अलावा, दल्‍लीराजहरा में 15 से अधिक डेंगू के मामले भी सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए घर-घर जाकर जांच अभियान शुरू किया है और दवाइयों का छिड़काव भी किया जा रहा है। स्वाइन फ्लू पीड़िता के घर और आसपास के लोगों का भी टेस्ट किया जा रहा है। ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर ने इन मामलों की पुष्टि की है और कहा है कि स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सभी आवश्यक उपाय किए जा रहे हैं।

दरअसल, छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू से पहली मौत 9 अगस्त, 2024 को कोरिया जिले में एक महिला की हुई थी. इसके एक दिन बाद यानी 10 अगस्त को जांजगीर-चांपा जिले में स्वाइन फ्लू से मौत के मामले सामने आए थे. यहां 66 वर्षीय महिला की मौत हो गई थी.

बीते 24 घंटे के दौरान स्वाइन फ्लू से 2 लोगों की मौत हो गई. मनेंद्रगढ़ में 41 साल के व्यक्ति ने दम तोड़ दिया. वहीं राजनांदगांव में 37 साल के युवक की मौत हो गई. बता दें कि अगस्त महीने में प्रदेश में स्वाइन फ्लू (H1N1 वायरस) से अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि एक हफ्ते में 29 पॉजिटिव मिले हैं, जिनमें से 26 सिर्फ बिलासपुर जिले के हैं.

राजनांदगांव में डायरिया के बाद स्वाइन फ्लू के संक्रमण से दो लोगों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है। स्वाइन फ्लू से डोंगरगढ़ के ग्राम बरनारा की चार वर्षीय चाहत मंडावी और गंडई के दिलीप रजक 37 वर्षीय की मौत हो गई है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    HEALTH;राज्य में इबोला की दस्तक, कांगो, इथियोपिया और युगांडा से पहुंचे 3 लोगों में ‘इबोला’ वायरस, मचा हडकम्प

    दुर्ग में कांगो, इथियोपिया और युगांडा से पहुंचे 3 लोगों में ‘इबोला’ वायरस दुर्ग, प्रदेश के दुर्ग जिले में बुधवार को इबोला वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन अलर्ट…

    HEALTH; 10 साल से खाँसी में खून की समस्या झेल रहे युवक की ‘लंग स्टेपलर’ तकनीक से हुई सर्जरी से मिली नई जिंदगी

    0 इमरजेंसी में सफल लोबेक्टॉमी सर्जरी, फेफड़े का संक्रमित हिस्सा काटकर निकाला, बीमारी से दी राहत रायपुर, राजधानी रायपुर के डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय, रायपुर के हार्ट, चेस्ट एवं…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…