POLITICS; विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल का दर्जा लेगी भाजपा, सदस्यता अभियान 1 सितंबर से

 0 मिस्ड कॉल,नमो एप और स्कैनर के माध्यम सहित फार्म भरकर भी ली जा सकेगी सदस्यता

रायपुर,
भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता अभियान का महापर्व की शुरुवात 1 सितंबर होने जा रही है जो 31 अक्टूबर तक विभिन्न माध्यमों से चलाया जायेगा। लोग मिस्ड कॉल , नमो एप , स्कैनर और साथ ही जहां फोन और नेटवर्क की व्यवस्था नहीं वहां फार्म भरवा कर लोगो को भाजपा की सदस्यता दिलाई जाएगी। करीब 10 साल बाद फिर से भाजपा सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है।

सदस्यता अभियान महापर्व के संदर्भ में कल रायपुर शहर जिला कार्यालय एकात्म परिसर में कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमे भाजपा जिला  पदाधिकारियों सहित सभी मोर्चा प्रकोष्ठों के प्रमुख और मंडल अध्यक्ष महामंत्री शामिल हुए। राजनांदगांव लोकसभा सांसद संतोष पाण्डेय , महासमुंद लोकसभा सांसद रूपकुमारी चौधरी ने पदाधिकारियों को सदस्यता अभियान के संदर्भ में मार्गदर्शन दिया। सांसद संतोष पाण्डेय ने कहा कि सदस्यता अभियान किसी भी राजनीतिक दल की मजबूती के मापदंड का आधार है भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है।भाजपा फिर से विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल का दर्जा लेगी

सभी बूथों पर सांसदों, विधायकों, जि.पं. अध्यक्षों, महापौरों को भी लक्ष्य दिए जाएंगे और सभी बूथ स्तर तक जाएंगे। प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में 100 विशिष्ट जनों को सदस्य बनाना है। अटल जी के जन्म शताब्दी वर्ष के निमित्त 20 सदस्य बनाना है। इसके बाद सक्रिय सदस्यता के लिए काम होगा। सक्रिय सदस्य के संबंध में प्रदेश और जिला अध्यक्ष निर्णय लेंगे ।
जिला भाजपा अध्यक्ष जयंती पटेल ने कहा कि राजधानी में अबकी बार 2 लाख से अधिक सदस्य बनाए जाने का लक्ष्य है। 1 सितंबर से प्रत्येक बूथ पर 200 सदस्य बनाए जाएंगे। 1 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली से सदस्यता ग्रहण कर अभियान शुरु करेंगे। 2 सितंबर को प्रदेश और 3 सितंबर को जिला मुख्यालयों में और फिर मंडल मुख्यालयों तक समारोह पूर्वक सदस्यता अभियान की शुरूआत होगी। शक्तिकेन्द्र संयोजक, सह संयोजक व सदस्यता सहयोगी मिलकर 30 अगस्त तक अभियान की संरचना पूर्ण करेंगे। जन प्रतिनिधियों को 50 सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया। जिले में निवासरत सांसदों , विधायकों , और जनप्रतिनिधियों को व्यक्तिगत रूप से सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है।
कार्यशाला में जगन्नाथ पाणिग्रही प्रदेश महामंत्री भाजपा संजय श्रीवास्तव , उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा ,पूर्व सांसद सुनील सोनी , प्रदेश मंत्री किशोर महानंद , अजय राव , रमेश सिंह ठाकुर , नलीनेश ठोकने, प्रवक्ता अमित साहू, चन्नी वर्मा, पूर्व विधायक नंद कुमार साहू, श्रीचंद सुंदरानी, राजीव कुमार अग्रवाल, सुभाष तिवारी, मोहन एंटी, सूर्यकांत राठौड़, अशोक पांडे शामिल थे ।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    NEET PAPER;‘श‍िक्षा मंत्री ने इस्तीफा नहीं दिया तो…’, CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

    नईदिल्ली,  देश की राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर आज यानी कि 06 जून को नीट पेपर लीक मामले को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी, यानी CJP प्रदर्शन किया. यह प्रदर्शन शनिवार…

    POLITICS; राज्य में वन अधिकार अधिनियम का खुला उल्लंघन, 50 हजार वनवासी परिवार कानूनी हक से वंचित, राष्ट्रपति को नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत ने लिखा पत्र

    0 राज्य के 1.58 लाख हेक्टेयर जलक्षेत्र पर आदिवासियों के बजाय ठेकेदारों का कब्जा रायपुर, छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने राज्य में अनुसूचित जनजाति और अन्य परंपरागत…

    You Missed

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..