RAILWAY;दपूमरे की महाप्रबंधक सुश्री नीनु इटियेरा सेवानिवृत्त,तरुण प्रकाश होंगे नए जीएम

बिलासपुर, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की महाप्रबंधक सुश्री नीनु इटियेरा ने 31 दिसंबर 2024 को अपनी 35 वर्षों की गौरवशाली रेल सेवा के पश्चात सेवानिवृत्ति प्राप्त की । 1988 बैच की भारतीय रेल परिचालन सेवा (IRTS) की अधिकारी सुश्री इटियेरा ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक के रूप में 7 माह तक सफलतापूर्वक अपनी सेवाएं प्रदान कीं ।

सुश्री नीनु इटियेरा ने अपनी रेलवे सेवा की शुरुआत दक्षिण रेलवे के पालघाट मंडल में सहायक परिचालन प्रबंधक के रूप में की थी । इसके उपरांत, उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया, जिनमें दक्षिण रेलवे के चेन्नई मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, उप मुख्य सतर्कता अधिकारी, उप मुख्य परिचालन प्रबंधक, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, मुख्य यात्री परिचालन प्रबंधक, मुख्य वाणिज्य प्रबंधक और चेयरमैन, रेलवे भर्ती बोर्ड तिरुवनंतपुरम शामिल हैं ।

सुश्री इटियेरा के कार्यकाल में दक्षिण पूर्व मध्य रेल ने कई महत्वपूर्ण उपलब्धियों को हासिल किया तथा नई उंचाईयों को छुआ । इनके कार्यकाल में दक्षिण पूर्व मध्य रेल में यात्री सुविधाओ एवं सेवाओ में काफी प्रगति हुई । साथ ही दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने अधोसंरचना से संबन्धित महत्वपूर्ण रेल विकास परियोजनाओं एवं यात्री सुविधाओ में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की । सुश्री नीनु इटियेरा जी की सेवानिवृत्ति के पश्चात, रेलवे बोर्ड के प्रधान कार्यकारी निदेशक (सिग्नल एवं दूरसंचार)/विकास तरुण प्रकाश दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक का पदभार ग्रहण करेंगे ।

 

  • Related Posts

    GOVT; सीएम सचिवालय के अफसरों में कार्य विभाजन, मुख्यमंत्री सचिवालय में दो अफसरों का हुआ ट्रांसफर

    रायपुर, मुख्यमंत्री सचिवालय में अधिकारियों के कामों का पुनर्विभाजन किया गया है. सीएम द्वारा जारी आदेश के अनुसार पहले के कार्य विभाजन में आंशिक बदलाव करते हुए अलग-अलग सचिवों और…

    FARMENG; छत्तीसगढिया किसानों की आय बढाने अब राज्य में बासमती धान की खेती की तैयारी, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भारी डिमांड

    0 कृषि मंत्री राम विचार नेताम ने इंडियन राईस एक्सपोर्ट फेडरेशन के पदाधिकारियों के साथ बनाई रणनीति रायपुर, छत्तीसगढ़ में किसानों की आय बढ़ाने और कृषि क्षेत्र में विविधीकरण को…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…