MURDER;रायपुर में फिर डबल मर्डर! धनेली नाला के पास बेटी के बाद मां की मिली लाश

रायपुर, राजधानी रायपुर से लगे खमतराई क्षेत्र के धनेली नाले के पास लड़की की लाश मिलने के बाद दूसरे दिन एक महिला की लाश मिली है। पुलिस ने थर्टी फर्स्ट की रात दोनों की हत्या कर फेंकने की आशंका जताई है। दोनों शव की पहचान हो गई है। पुलिस अनुमान लगा रही है कि दोनों रिश्ते में मां बेटी होगी।

जानकारी के मातबिक नए साल की शुरुआत से ही राजधानी में एक के बाद-एक हत्या से हड़कंप मच गया है। पहले दिन एक युवती की नाले में लाश मिली थी, हत्या की आशंका पर पुलिस जांच कर ही रही थी, कि आज उसकी मां की भी हत्या कर दी गयी।

घटना की जांच में पुलिस जुट गयी है। रायपुर से सटे धनेली गांव में इस घटना ने पुलिस की भी बड़ी चुनौती पैदा कर दी है। FSL टीम सहित धरसींवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची है। पुलिस घटना स्थल की जांच कर रही है। मृतका का नाम हामिदा बेगम है। इससे पहले कल बेटी रेशमा बेगम की नाले के पास लाश मिली थी। एक जगह हत्या कर अलग अलग जगह फेंकने के पहलू पर पुलिस जांच कर रही है।

इससे पहले धनेली ओवरब्रिज के किनारे नाली में बुधवार दोपहर एक नाबालिग का शव मिला। पुलिस को शक है कि नाबालिग लड़की की कहीं और हत्या की गई। फिर शव को नाली में फेंक दिया गया। शव को कंबल से ढक दिया गया था। पुलिस आसपास मृतक के संबंध में पतासाजी करने सीसीटीवी कैमरे की जांच कर रही है।

  • Related Posts

    LIQUOR; जहरीली शराब का कहर!, 10 मौतों के बाद CM मोहन का एक्‍शन, सभी दुकानें सील, 12 गिरफ्तार, तीन अफसर निलंबित

    भोपाल, मध्य प्रदेश के सागर में कथित तौर पर जहरीली शराब पीने के कारण अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है.  मामला सामने आने के बाद प्रशासन भी…

    SC; ‘फर्जी एनकाउंटर गंभीर अपराध…’, सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस भुइयां बोले- पुलिस का रवैया बदलना जरूरी

     नईदिल्ली; देश की राजधानी समेत देश के अलग-अलग राज्यों में पिछले 2 महीनों के दौरान कई प्रदर्शन देखने को मिले. इनमें ज्यादातर प्रदर्शन मौजूदा शिक्षा प्रणाली और पेपर लीक के…

    You Missed

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी