Crime;राजधानी में पुलिस बनकर अवैध वसूली, सायरन लगी स्कॉर्पियो के साथ 3 युवक गिरफ्तार

रायपुर, रायपुर पुलिस ने एक फिल्मी कहानी जैसी घटना को सच्चाई में बदलते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो पुलिस की वर्दी पहनकर अवैध वसूली कर रहे थे. इन आरोपियों ने रेत से लदी हाईवा को रोककर खुद को पुलिस अधिकारी बताते हुए वाहन के कागजात की मांग की. जब वाहन चालक ने कागजात देने से मना किया, तो उन्होंने गाड़ी को थाने में बंद करने की धमकी दी और एक-एक हजार रुपये की वसूली की. यह पूरा मामला आरंग थाना क्षेत्र का है.

जानकारी के अनुसार, प्रार्थी रमेश साहू और अपने साथी रविशंकर रजक के साथ 29 दिसंबर को रेत लेकर मोहकम रेत घाट से लौट रहा था. रात करीब 2 बजे, चरण ढाबा समोदा के पास एक स्कॉर्पियो वाहन में सायरन और बत्ती लगी थी, जिसमें तीन व्यक्ति सवार थे. उन्होंने हाईवा को रोककर पुलिस होने का दावा किया और वाहन के कागजात और रायल्टी मांगी. कागजात नहीं देने पर उन्होंने गाड़ी को थाने में बंद करने की धमकी दी और एक-एक हजार रुपये की मांग की.

प्रार्थी ने उनसे नाम पूछा तो खुद को पुलिस बताने वालों ने अपना नाम प्रवीण चन्द्राकर, भागवत वैष्णव और निखिल कुमार बाघमारे बताया. मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनसे पूछताछ की, तो उन्होंने अपराध करना स्वीकार किया. पुलिस ने आरोपियों के पास से पीएसओ द्वारा पहनी जाने वाली नीली सफारी वर्दी और स्कॉर्पियो सीजी 04 एन 7043, जिसमें सायरन एवं बत्ती लगी हुई थी, एक-एक हजार रुपये और जब्त पत्रक जब्त कर लिया. इसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है.गिरफ्तार आरोपियों के नाम क्रमश; प्रवीण चन्द्राकर (24 वर्ष), निवासी जामगांव आर, थाना जामगांव, जिला दुर्ग, भागवत वैष्णव (35 वर्ष), निवासी छिलपावन झलप, थाना पटेवा, जिला महासमुंद एवं निखिल कुमार बाघमारे (23 वर्ष), निवासी दुरीडीह, थाना पटेवा, जिला महासमुंद बताए गए है।

  • Related Posts

    STRIKE; विधायक के 2 समर्थकों ने थाने में किया सरेंडर, हटाए जाएंगे SDM और नायब तहसीलदार!

    अंबिकापुर, सरगुजा के  सीतापुर के राजापुर उप तहसील में पदस्थ नायब तहसीलदार तुषार मानिक से मारपीट के आरोप में विधायक और उनके 10 समर्थकों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया था।…

    FIRE;मालवीय नगर अग्निकांड में रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा,अब तक 17 विदेशियों समेत 21 की मौत

    0 मौत की चिंगारी कहां से भड़की? मालवीय नगर का एक होटल कैसे बन गया कब्रगाह नईदिल्ली, दिल्ली के मालवीय नगर स्थित बहुमंजिला होटल में आग से हड़कंप मच गया…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…