NAXALITE;नक्सल प्रभावित बस्तर का पत्रकार मुकेश रहस्यमय ढंग से लापता

जगदलपुर, नक्सल प्रभावित बस्तर अंचल के बीजापुर जिले के सक्रिय पत्रकार मुकेश चंद्राकर पिछले 3 दिनों से लापता है. परिजनों को अपहरण की आशंका है. इस पर पुलिस अब उनके घर और शहर के आस-पास लगे CCTV फुटेज खंगाल रही है. मामले के एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है.

जानकारी के मुताबिक, मुकेश चंद्राकर 1 जनवरी की शाम टी-शर्ट और शॉर्ट्स में घर से बाहर निकले थे. कुछ देर के बाद उनका फोन स्विच ऑफ हो गया. रात तक घर नहीं लौटने पर उनके भाई और पत्रकार युकेश चंद्रकार ने करीबियों के घर, शहर में अलग-अलग जगह पता लगाया. कोई खबर नहीं मिलने पर युकेश चंद्रकार ने पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है.

पत्रकार के अपहरण पर IG सुंददराज पी ने कहा कि टीम को एक्टिव किया गया है. हमें कुछ क्लू मिला है. एक शख्स को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. पुलिस की एक टीम को दिल्ली रवाना किया गया है. शाम तक स्थिति क्लियर हो जाएगी.

पत्रकार संगठनों ने जाहिर की चिंता

 इस मामले को लेकर भाई युकेश ने सोशल मीडिया के माध्यम से भी अपील की है. युकेश ने कहा- भाई का जिस किसी को भी कोई भी सुराग मिले, वो जहां भी मिले या दिखे तो इसकी जानकारी उन तक पहुंचा दें. वहीं,बस्तर जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष मनीष गुप्ता ने कहा, यह मामला बेहद गंभीर है. जमीनी स्तर से जुड़े एक पत्रकार का लापता हो जाना यह हम सब के लिए चिंता का विषय  है. मुकेश ने कई बड़े मामलों का खुलासा भी किया है. अब अचानक से उनका लापता होना उनके सहयोगियों के साथ-साथ उनके परिजनों के साथ-साथ पत्रकारों का चिंतित होना लाजमी है.

  • Related Posts

    RAILWAY; तत्काल टिकट का ‘माफिया’ आरपीएफ के हत्थे चढ़ा, रायपुर से देशभर में फैला है ये गोरखधंधा

    रायपुर, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भारतीय रेलवे के तत्काल टिकटों की कालाबाजारी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश होने वाला है. रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने एक बड़े टिकट…

    SUPERSTITION; बस्तर में जादू टोने के शक में हत्या शर्मनाक,  डॉ. दिनेश मिश्र बोले- डायन ,टोनही जैसी मान्यताओं का अस्तित्व नहीं

    रायपुर, अंध श्रद्धा निर्मूलन समिति के अध्यक्ष डॉ दिनेश मिश्र ने बताया है कि बस्तर के दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पोरोपरिया पटेलपारा में जादू-टोना करने के…

    You Missed

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी