POLITICS;‘ज्योतिरादित्य अभी बच्चे हैं, माधवराव को मैं और अर्जुन कांग्रेस में लाए थे’… दिग्विजय सिंह और सिंधिया के बीच जुबानी जंग और तेज

भोपाल, मध्य प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीच जुबानी जंग छिड़ गई है। दरअसल, परिवहन विभाग में आरक्षक रहे सौरभ शर्मा की काली कमाई के बहुचर्चित प्रकरण में दिग्विजय द्वारा लगाए आरोप पर सिंधिया ने पलटवार किया, तो पूर्व सीएम ने हमला और तेज कर दिया।

दिग्विजय सिंह ने भोपाल में कहा कि ज्योतिरादित्य अभी बच्चे हैं। उन्हें मालुम होना चाहिए कि मैं और अर्जुन सिंह ही 1979-80 माधवराव सिंधिया को कांग्रेस में लाए थे। उन्हें इंदिरा गांधी संजय गांधी से मिलवाया था। वह कांग्रेस सरकार में केंद्रीय मंत्री और संगठन में राष्ट्रीय महामंत्री बने। उन्हें कांग्रेस ने सम्मान दिया। मेरा कभी उनसे कोई विवाद नहीं रहा।

से हुई जुबानी जंग की शुरुआत

  • दिग्विजय सिंह ने पिछले दिनों पत्रकार वार्ता में परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के यहां लोकायुक्त के छापे में मिली बेहिसाब संपत्ति के मामले में कई सवाल उठाए थे।
  • उन्होंने कहा था कि जब कमल नाथ सरकार थी, तब ज्योतिरादित्य सिंधिया का दबाव गोविंद सिंह राजपूत को परिवहन और राजस्व विभाग देने के लिए आया था। दिग्विजय सिंह का बयान सिंधिया को रास नहीं आया।
  • गत दिवस ग्वालियर में मीडिया से चर्चा में सिंधिया ने कहा था- दिग्विजय सिंह की जिंदगी चली गई, मुझे और पिताजी को टारगेट करते हुए। आज भी मिलता हूं तो मैं प्रणाम ही करता हूं।

नहीं पहुंचे भाजपा नेता

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मध्य प्रदेश के बैतूल के आदिवासी नायकों पर आधारित फिल्म जंगल सत्याग्रह का सोमवार को भोपाल में विधानसभा के मानसरोवर सभागार में प्रीमियर शो रखा। इसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा सहित भाजपा के तमाम नेताओं को आमंत्रित किया गया था, पर कोई भी नहीं पहुंचे।

  • Related Posts

    POLITICS;धनेंद्र साहू ने कहा –चारागाह पर ग्रामीणों का अधिकार, भू-माफियाओं के लिए हटाई गई बस्ती, नकटी में तोड़फोड़ भाजपा सरकार का अपराधिक कार्य

    रायपुर, नकटी मामले में कांग्रेस जांच समिति ने प्रेसवार्ता कर भाजपा सरकार पर अब तक का सबसे बड़ा आरोप लगाया है. कांग्रेस नेताओं ने 1930-31 की चकबंदी रिपोर्ट से लेकर 2024…

    HEALTH; लैब टेक्नीशियन, रेडियोलॉजी को सरकारी नौकरी से वंचित करने 1051 सरकारी अस्पतालों की जांच का ठेका निजी कंपनी को

    रायपुर,  प्रदेश के 1051 सरकारी अस्पतालों में होने वाली जांच का जिम्मा निजी कंपनी को देने का विरोध करते हुए प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’