RAILWAY;रेलवे में ब्लाक से कई ट्रेनें रद्द, रायपुर,बिलासपुर,दुर्ग जाने वाले यात्रियों को होगी परेशानी

रायपुर, रेलवे सेक्शनों को सुधारने का काम इन दिनों रायपुर के डब्ल्यूआरएस से लेकर उरकुरा तक चल रहा है। रेलवे की गैंग पटरी पर उतरकर काम में जुटी हुई है। ऐसी स्थिति में रायपुर, दुर्ग से चलने वाली कुंभ स्पेशल ट्रेन बिलासपुर से होकर न चलकर दुर्ग, गोंदिया, बालाघाट के रास्ते चलाई जा रही है। एक कुंभ स्पेशल ट्रेन रायपुर स्टेशन से शुक्रवार को गोंदिया के रास्ते ही प्रयागराज के लिए रवाना हुई। इसी तरह सिकंदराबाद रेल मंडल के खम्मम स्टेशन में काजीपेट-विजयवाड़ा सेक्शन के मध्य में तीसरी रेलवे लाइन का ब्लाक लेना घोषित किया गया है।

दूसरी ट्रेन की सुविधा नहीं

इसके कारण कोरबा-तिरुवनंतपुरम-कोरबा एक्सप्रेस रद रहेगी। सप्ताह में केवल दो दिन चलने वाली रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग यात्रियों के लिए यह एक मात्र ट्रेन है, इस ट्रेन के रद होने से यात्रियों को ज्यादा परेशानी होगी, क्योंकि किसी दूसरी ट्रेन की सुविधा नहीं है।

संबलपुर स्टेशन यार्ड में अप्रैल तक चलेगा काम

अधोसंरचना विकास के लिए ईस्ट कोस्ट रेलवे के संबलपुर रेलवे स्टेशन के यार्ड का आधुनिकीकरण होगा। यह कार्य पांच फरवरी से शुरू हो चुका है और 30 अप्रैल, 2025 तक यह काम चलेगा। इसके चलते कई ट्रेनें संबलपुर स्टेशन न जाकर संबलपुर सिटी स्टेशन से मार्ग परिवर्तन के साथ आना-जाना करेंगी।

विशाखापत्तनम-गोरखपुर के बीच चार दिन और दौड़ेगी कुंभ स्पेशल ट्रेन

रेलवे प्रशासन ने प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले में जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखकर विशाखापत्तनम-गोरखपुर के बीच चार दिन और कुंभ स्पेशन ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन नंबर 08588 विशाखापत्तनम-गोरखपुर कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन विशाखापत्तनम से 10 व 22 फरवरी और ट्रेन नंबर 08587 गोरखपुर से 13 व 25 फरवरी को दो अतिरिक्त्त फेरे के साथ रवाना होगी। इस ट्रेन का ठहराव छत्तीसगढ़ के रायगढ़, चांपा, बिलासपुर, पेंड्रारोड, अनूपपुर, शहडोल और उमरिया स्टेशन पर दिया गया है।

यह है समय सारिणी

ट्रेन नंबर 08588 विशाखापत्तनम-गोरखपुर कुंभ स्पेशल ट्रेन विशाखापत्तनम से 10 व 22 फरवरी की सुबह 10.20 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन 11 व 23 फरवरी 2025 की रात 1.55 बजे रायगढ़, तीन बजे चांपा, चार बजे बिलासपुर, छह बजे पेंड्रारोड, 6.45 बजे अनुपपुर, 7.35 बजे शहडोल, 8.42 बजे उमरिया और मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए तीसरे दिन 7.30 बजे गोरखपुर स्टेशन पहुंचेगी।

इसी तरह से ट्रेन नंबर 08587 गोरखपुर-विशाखापट्टनम कुंभ स्पेशल गोरखपुर से 13 व 25 फरवरी को 5.45 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन 14 व 26 फरवरी 2025 को 3.05. बजे उमरिया, 4.30 बजे शहडोल, 5.20 बजे अनुपपुर, 6.15 बजे पेंड्रारोड, 9.15 बजे बिलासपुर, 10.18 बजे चांपा, 11.23 बजे रायगढ़ और मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए तीसरे दिन 3.55 बजे विशाखापत्तनम स्टेशन पहुंचेगी।

  • Related Posts

    STRIKE; बैंक हड़ताल टली, देर रात मीटिंग के बाद टाला फैसला, आज से खुलेंगे बैंक,आम लोगों को राहत

    रायपुर , देशभर के बैंक ग्राहकों के लिए बड़ी राहत की खबर है. 28 से 30 सितंबर तक होने वाली 3 दिन की राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल फिलहाल टाल दी गई…

    BANK STRIKE; 28 से 30 सितंबर तक देशव्यापी बैंक हड़ताल, मुसीबत से बचने के लिए SBI ने ग्राहकों को दी ये सलाह

    नई दिल्ली, देश में बैंक कर्मचारियों की यूनियनों द्वारा आगामी दिनों में राष्ट्रव्यापी हड़ताल होने वाली है। जिसे देखते हुए देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक यानी कि भारतीय स्टेट…

    You Missed

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच