POLITICS; निकाय चुनाव में हार के बाद फूटा गुस्सा, हारे कांग्रेस प्रत्याशियों ने पूर्व विधायक जुनेजा के खिलाफ PCC से की शिकायत

0 दो अन्य कांग्रेस विधायक के खिलाफ भी शिकायत

 रायपुर, निकाय चुनाव में कांग्रेस की करारी हार से एक के बाद एक नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं की शिकायतें आ रही. पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. आज उत्तर विधानसभा से दो कांग्रेस के अधिकृत हारे हुए प्रत्याशियों ने राजीव भवन पहुंचकर प्रदेश महामंत्री मल्कित गैदू से पूर्व विधायक जुनेजा के खिलाफ शिकायत की है.

कुलदीप जुनेजा पर कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशियों ने उनके खिलाफ अपने कार्यकर्ताओं से काम कराने का आरोप लगाया है. वार्ड 6 के प्रत्याशी राधेश्याम विभार और वार्ड 34 के उम्मीदवार कामरांत अंसारी ने पीसीसी से लिखित शिकायत की है. साथ ही कुलदीप जुनेजा की कुछ तस्वीरे और फेसबुक चैट्स के स्क्रीनशॉट भी पीसीसी में पत्र के साथ जमा किया है. उन पर पार्टी से बागी होकर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे आकाश तिवारी का समर्थन करने का भी आरोप लगाया है.

जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी

जुनेजा के खिलाफ शिकायत पर महामंत्री मलकीत गैदू ने कहा कि पार्टी ने पूरे प्रदेश में पार्टी गाइडलाइंस से बाहर जाकर काम करने वाले लोगों पर कार्रवाई की है. आज दो लोगों ने जुनेजा के खिलाफ आवेदन दिया है. मामले में जांच होगी, कल ही उनको नोटिस दिया गया है, जवाब आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

बता दें कि पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा ने चुनाव से पहले निष्कासित नेताओं की पार्टी में वापसी को लेकर विरोध जताते हुए पीसीसी चीफ दीपक बैज को पत्र लिखा था. लगातार वे पार्टी में पैसे की लेने-देन को लेकर अपने बयानों से सुर्खियों में बने हुए थे. कल पीसीसी चीफ दीपक बैज के नेतृत्व में चार बार चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद उनके स्वयं से इस्तीफे देने की बात भी उन्होंने कही थी. इसके बाद उन्हें पार्टी ने नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर लिखित में जवाब मांगा है.

कांग्रेस विधायक और बेटे पर लगा पार्टी विरोधी काम करने का आरोप

मस्तूरी से कांग्रेस विधायक दिलीप लहरिया और उनके बेटे अरविन्द लहरिया पर पूर्व सचिव रवि श्रीवास ने भितरघात के गंभीर आरोप लगाए हैं. जिसकी लिखित शिकायत जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर (ग्रामीण) से की गई है. इस पत्र में आरोप लगाया गया है कि पंचायत चुनाव में कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ दोनों ने काम किया है. विधायक के बेटे अरविंद लहरिया ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बागी उम्मीदवार किरण संतोष यादव का समर्थन करने के लिए कहा. जिससे पार्टी को नुकसान पहुंचा और भाजपा की अधिकृत प्रत्याशी राधा खिलावन पटेल की जीत हुई. शिकायत के साथ एक ऑडियो भी भेजा गया है. जिसमें एक व्यक्ति बताता है कि कांग्रेस विधायक के बेटे अरविन्द लहरिया ने कॉल पर बागी प्रत्याशी किरण संतोष यादव को जिताना है. वह मिलनसार है, समर्थन करना है.

विधायक ने नहीं किया क्षेत्र का दौरा

शिकायत पत्र में पूर्व सचिव ने इस बात का भी जिक्र किया कि विधायक दिलीप लहरिया ने उनके निर्वाचन क्षेत्र में दौरा नहीं किया. जिससे कांग्रेस उम्मीदवार को समर्थन नहीं मिला. विधायक के असहयोग और बागी उम्मीदवार को समर्थन मिलने के कारण कांग्रेस को चुनाव में हार का सामना करना पड़ा.

गौरतलब है कि इससे पहले भी कांग्रेस के कई विधायकों पर भीतरघात के आरोप लग चुके हैं. बीते दिनों कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव को पार्टी से निष्कासित करने की सिफारिश की गई है. जिसके लिए बिलासपुर जिला और ग्रामीण अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ दीपक बैज को पत्र लिखा था.

  • Related Posts

    RESIGN; 56 गांवों के सरपंचों का सामूहिक इस्तीफा, धरने पर बैठे, चक्काजाम का ऐलान

    जगदलपुर, बस्तर के कांकेर जिले के अंतागढ़ ब्लॉक की 56 ग्राम पंचायतों के सरपंच अब सड़कों पर उतर आए हैं. पंचायतों में फंड की कमी, महीनों से मानदेय नहीं मिलने…

    POLITICS; ’31 मार्च 2026 को बस्तर आजाद हुआ…’, नक्सलवाद के खात्मे पर बोले अमित शाह, इमली का भी चखा स्वाद

    जगदलपुर, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं. जहां आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बस्तर के नेतानार पहुंचे. यहां उन्होंने जन सुविधा केंद्र का शुभारंभ किया. इस…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…