CRIME;तनिष्क ज्वेलरी शाॅप में दिनदहाड़े रईसजादे ने लूट ली सोने की चैन

रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला मुख्यालय के सबसे व्यस्ततम इलाके में स्थित ब्रांडेड ज्वेलरी शॉप तनिष्क ज्वेलर्स में दिनदहाड़े लूट का मामला सामने आया है. एक युवक ग्राहक बनकर शॉप पर आया और लाखों रुपये की सोने की चेन लेकर फरार हो गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है. इस घटना को अंजाम देने वाला आरोपी एक रईसजादा बताया जा रहा है.

मिली जानकारी के अनुसार, रायगढ़-घरघोड़ा मार्ग में कृष्णा कॉम्प्लेक्स के ठीक सामने स्थित टाटा कंपनी के ब्रांडेड ज्वेलरी शाॅप तनिष्क ज्वेलर्स में आज दोपहर 12 बजे के आसपास शहर के ढिमरापुर में रहने वाला एक युवक क्षितिज अग्रवाल 27 साल अपनी कार से पहुंचा और ज्वेलरी शाॅप में कार्यरत कर्मचारियों को सोने के चेन दिखाने की बात कही. जैसे ही कर्मचारी ने उसे चेन दिखाया वह उसे लेकर दिनदहाड़े अपनी कार से सब के सामने से फरार हो गया.

तनिष्क ज्वेलर्स के मैनेजर हर्षदीप सिंह के अनुसार सोने की चेन की कीमत करीब 4.25 लाख रुपये है. इस घटना के बाद तनिष्क ज्वेलर्स के कर्मचारियों ने सिटी कोतवाली थाना पहुंचकर आरोपी युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. बताया जा रहा है कि दिनदहाड़े तनिष्क ज्वेलर्स में लाखों की सोने की चेन लूटने की घटना को अंजाम देने वाला युवक शहर के एक बड़े होटल संचालक का बेटा है. इस घटना के बाद पूरे मामले को दबाने का भी प्रयास किया जा रहा है.

मामले में सिटी कोतवाली के प्रभारी थाना प्रभारी येनु देवांगन ने बताया कि तनिष्क ज्वेलर्स के मैनेजर हर्षदीप सिंह की शिकायत के बाद आरोपी युवक के खिलाफ धारा 309, 4 के तहत अपराध दर्ज कर कर लिया गया है. पुलिस टीम आरोपी की पतासाजी में जुट गई है.

  • Related Posts

    PROTEST; फ्रांस में भड़का आक्रोश?, महंगाई से लेकर बदहाल स्कूलों तक, सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे लाखों लोग

     पेरिस, फ्रांस में बढ़ती महंगाई और फ्यूल की कीमतों के खिलाफ लोग सड़कों पर उतर आए हैं. शुरुआत में छात्रों की समस्याओं को लेकर उठी आवाज अब महंगाई तक आ…

    STAMPEDE; कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल भगदड़ में 19 मौतें के बाद छह अरेस्ट, विपक्ष के हमले पर CM शुभेंदु अधिकारी बोले …

    कोलकाता; पश्चिम बंगाल के कोलकाता में चोरबागान सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ होने के कारण कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई है. सीम शुभेंद्रू ने बाताया…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा