MURDER;जादू टोने के संदेह में महिला के आंख में लकड़ी घुसेड़ी, फिर कुचला सिर, आरोपी गिरफ्तार

0 आरोपी के दो बच्चों की दो साल में हुई मौत

    अंबिकापुर, सरगुजा के बलरामपुर जिले के चांदो थाना क्षेत्र के ग्राम नवाडीहकला पियारटोली में जादू टोना के संदेह पर विधवा तिलासो नाग (65) की नृशंस हत्या कर दी गई। गांव के ही आरोपी बोडरा उर्फ रूपदेव नाग ने पहले महिला के आंख में नुकीला लकड़ी घुसेड़ दी। उसके बाद ईंट से सिर और चेहरे पर वार कर हत्या कर दी। आरोपी को संदेह था कि महिला के जादू टोना करने से ही उसके एक बेटे की आंखों की रोशनी चली गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

    घर पर अकेली थी महिला

    ग्राम नवाडीहकला पियारटोली निवासी कलेश्वर नाग 18 फरवरी को पत्नी का प्रसव कराने अंबिकापुर आया था। घर में उसकी सास तिलासो नाग अकेली थी। 24 फरवरी को उसे फोन से सूचना मिली कि उसकी सास की मौत हो गई है। वह अंबिकापुर से ग्राम नवाडीहकला पहुंचा। घर का दरवाजा बाहर से बंद था। सिकड़ी लगा हुआ था। खोलकर भीतर घुसा तो देखा कि सास मृत अवस्था में पड़ी हुई थी। सिर व चेहरे में चोट के निशान थे।

    प्रथम दृष्टया ही मामला हत्या का प्रतीत हो रहा था। पुलिस जांच के दौरान संदेही के रूप में गांव के ही बोडरा उर्फ रूपदेव नाग का नाम सामने आया। पुलिस ने उसे हिरासत में लिया। पूछताछ पर उसने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। सख्ती बरतने पर उसने महिला की अपराध स्वीकार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया है।

    बच्चों की मौत पर जादू-टोना का संदेह

    पुलिस जांच में पता चला कि आरोपित रूपदेव नाग के तीन बच्चे थे। दो साल के भीतर एक पुत्र और एक पुत्री की मौत सड़क दुर्घटना और पानी में डूबने के कारण हो गई थी। तीसरे बच्चे के आंखों की रोशनी कम होने के कारण दिखाई कम देता है। आरोपी को संदेह था कि तिलासो नाग के जादू टोना से उसके परिवार में ये घटनाएं हो रही हैं। एक – दो माह पहले जादू टोना करने का आरोप लगाकर उसने मृतका से मारपीट भी की थी।

  1. Related Posts

    HC; बिलाईगढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष दामोदर दुबे को पद से हटाने का आदेश बरकरार, हाई कोर्ट में याचिका खारिज

    बिलासपुर ,छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने बिलाईगढ़ नगर पंचायत के अध्यक्ष दामोदर प्रसाद दुबे को पद से हटाने और आगामी कार्यकाल के लिए अयोग्य घोषित करने के राज्य शासन के आदेश…

    ACCIDENT; विधायकपुन्नूलाल मोहले की भाई सहित तीन की मौत, मार्निंग वाक के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा

    बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। यहाँ के दशरंगपुर क्षेत्र में बिलासपुर-मुंगेली मुख्य मार्ग पर सुबह-सवेरे मॉर्निंग वॉक (टहलने)…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा