BIRD FLU;देश में पहली बार बर्ड फ्लू से पालतू बिल्लियों की शामत,छिंदवाड़ा में अब तक 622 की मौत

0 वायरस की जांच में पोल्ट्री फार्म के मुर्गियों के सैंपल पॉजीटिव

भोपाल, मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में बर्ड फ्लू की दहशत बरकरार है। देश में पहली बार यहां पालतू बिल्लियों में बर्ड फ्लू का वायरस मिला है। यह वायरस चिकन के जरिए उनमें पहुंचा था। जिन दुकानों से लाकर पालतू बिल्लियों को चिकन खिलाया जा रहा था, जांच में वहां की मुर्गियों में बर्ड फ्लू वायरस मिला है। वायरस से अब तक जिले में 622 बिल्लियों की मौत हो चुकी है।

जिसके चलते शहर का मटन मार्केट पूरी तरह से सील कर दिया गया है। इसके अलावा जिले भर के पोल्ट्री फार्म और गोट फार्म की जांच की जा रही है। जिसमें मोहखेड़ क्षेत्र के एक पोल्ट्री फार्म में मुर्गियों के पांच सैंपल पॉजीटिव पाए गए हैं।

कलेक्टर शीलेंद्र सिंह ने इस पोल्ट्री फार्म के आसपास 10 किलोमीटर का क्षेत्र संक्रमित घोषित किया है। जिले में लगातार बिल्लियों की मौत के बाद जागे प्रशासन ने जब बर्ड फ्लू के वायरस की जांच कराई तो पता चला कि बिल्लियों में बर्ड फ्लू का वायरस पॉजिटिव है।

छिंदवाड़ा जिले में बर्ड फ्लू का अलर्ट जारी

हालांकि तब तक मुर्गियों के सैंपल पॉजिटिव नहीं आए थे। लेकिन शनिवार को मोहखेड़ क्षेत्र के एक पोल्ट्री फार्म से जांच के लिए भेजे गए मुर्गियों के सैंपल पॉजीटिव आ गए हैं। जिसके चलते पूरे जिले में बर्ड फ्लू का अलर्ट जारी कर दिया गया है।

संक्रमित क्षेत्र को लेकर गाइडलाइन जारी

जिस पोल्ट्री फार्म के सैंपल पॉजीटिव आए हैं वहां अंडे और मुर्गियों को नष्ट करने की कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा उस क्षेत्र को भी संक्रमित क्षेत्र घोषित किया गया है। कलेक्टर शीलेंद्र सिंह ने संक्रमित क्षेत्र को लेकर विशेष गाइडलाइन जारी की है।

  • Related Posts

    FOOD; पिज्जा और दाल-बाटी खाने के बाद फूड पॉइजनिंग, जांजगीर की तीन मासूम बहनों की मौत, माता-पिता भर्ती

    बिलासपुर, छात्तीसगढ के जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम मुरलीडीह से मध्यप्रदेश के इंदौर क्षेत्र में कमाने गए एक परिवार की तीन मासूम बेटियों की फूड पॉइजनिंग से मौत हो गई. 23…

    PLANE CRASH; कानपुर के गंगा बैराज के पास ट्रेनी विमान क्रैश, दोनों पायलटों की मौत

    लखनऊ, उत्तर प्रदेश के कानपुर में गुरुवार को बड़ा विमान हादसा हो गया. गंगा बैराज के पास नत्थापुरवा गांव में एक ट्विन इंजन ट्रेनिंग विमान अचानक दुर्घटनाग्रस्त होकर खेत में…

    You Missed

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….