SHARE MARKET;शेयर बाजार लहूलुहान… 5 महीने में 85 लाख करोड़ स्वाहा, 28 साल में कभी नहीं हुआ ऐसा

नई दिल्ली,एजेंसी,  फरवरी के आखिरी कारोबारी दिन भी शेयर मार्केट में गिरावट आई है। शेयर बाजार में लगातार पांचवें महीने गिरावट आई है। साल 1996 में औपचारिक शुरुआत के बाद यह पहला मौका है जब निफ्टी में लगातार पांच महीने गिरावट आई है। सितंबर के आखिर से बाजार में गिरावट का दौरा है और इस दौरान निवेशकों के 85 लाख करोड़ रुपये डूब गए हैं। अगर इतिहास पर नजर डालें तो निफ्टी में चार या उससे ज्यादा महीनों तक गिरावट सिर्फ छह बार ही हुई है। सबसे लंबी गिरावट सितंबर 1994 से अप्रैल 1995 के बीच देखी गई थी। तब निफ्टी लगातार आठ महीनों तक गिरा था और 31.4% तक नीचे आया था।

लेकिन यह निफ्टी के आधिकारिक शुरुआत से पहले की बात है। निफ्टी की आधिकारिक शुरुआत 22 अप्रैल 1996 को हुई थी। इससे पहले के निफ्टी के आंकड़े बाद में गणना करके निकाले गए हैं। निफ्टी की शुरुआत के बाद सबसे बुरी गिरावट जुलाई से नवंबर 1996 के बीच देखी गई। तब 5 महीनों तक लगातार गिरावट के बाद निफ्टी 26% नीचे आ गया था। अभी जो गिरावट चल रही है, वह पिछले पांच महीनों में 11.68% की रही है। यह पिछली गिरावटों की तुलना में कम है। ज्यादा पिछली गिरावटें दोहरें अंकों में रही हैं।

वेल्थ में गिरावट

सितंबर में जब बाजार अपने चरम पर था तब से अब तक निवेशकों की वेल्थ में भारी गिरावट आई है। बीएसई लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप 85 लाख करोड़ रुपये घटकर 393 लाख करोड़ रुपये रह गया है। अपने उच्चतम स्तर से निफ्टी 14% गिर गया है, जबकि निफ्टी नेक्स्ट 50 लगभग 25% नीचे आया है। स्मॉलकैप और माइक्रोकैप शेयरों में और भी ज्यादा गिरावट आई है। ये शेयर 24-25% तक गिर गए हैं। इससे ये शेयर बियर मार्केट में चले गए हैं। बियर मार्केट का मतलब होता है जब बाजार में लगातार गिरावट हो रही हो।

उच्चतम स्तर से निफ्टी 14% गिरा

निफ्टी अपने उच्चतम स्तर से 14% नीचे है और बाजार के अन्य सूचकांक भी नीचे आ गए हैं। ट्रेडर्स और एनालिस्ट्स भविष्य को लेकर चिंतित हैं। सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या यह गिरावट का अंत है, या फिर और गिरावट आने वाली है? Emkay Global का मानना है कि इस गिरावट से शेयरों का मूल्यांकन कम हो गया है। इसलिए 22,500 के नीचे निफ्टी ज्यादा आकर्षक लग रहा है। उसका कहना है कि RBI के नरम रुख के कारण वित्तीय शेयरों में निवेश करना अच्छा रहेगा। लेकिन इस मौके का इस्तेमाल अपने निवेश को कम करने के लिए करें क्योंकि शेयरों का मूल्यांकन अभी भी उनके मध्यम अवधि के ग्रोथ के अनुरूप नहीं है। ब्रोकरेज के पसंदीदा सेक्टर कंज्यूमर डिस्क्रेशनरी, हेल्थकेयर और टेलिकॉम हैं।

  • Related Posts

    GOLD; सोने और चांदी के गिर गए दाम, चांदी 2 लाख 35 हजार रुपए किलो

    नईदिल्ली, भारत में सोने और चांदी की कीमतें इन दिनों आसमान छू रही हैं. खरीदारों के बीच कॉम्पिटिशन है, और इन्वेस्टर लगातार इन्वेस्ट कर रहे हैं. इन सबके बीच, आज…

    GOLD-SILVER; लगातार तीसरे दिन धड़ाम से गिरी चांदी, एक ही झटके में 16 हजार कम हुई कीमत

    नईदिल्ली, पिछले कई महीनों से चांदी की कीमतें लगातार आसमान छू रही थीं. बढ़ती कीमतों का सिलसिला अब थम गया है. चांदी में लगातार तीसरे दिन गिरावट जारी है. जहां…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां