MD-MS; स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम के अध्ययन के लिए सेवारत चिकित्सकों को मिलेगा 3 साल का अवकाश

रायपुर, स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम के अध्ययन के लिए बड़ा असर देखने को मिला है। अब सेवारत चिकित्सक विद्यार्थियों को स्नातकोत्तर (MD/MS) पाठ्यक्रम के अध्ययन के लिए तीन साल की सवैतनिक छुट्टी मिलेगी। इससे पहले केवल दो वर्षों की ही सहवैतनिक छुट्टी स्वीकृत की जाती थी, लेकिन अब शासन ने इस अवधि को बढ़ाने का फैसला लिया है। हालाँकि, यह अवकाश कुछ शर्तों के अधीन स्वीकृत किया गया है।

अवकाश के लिए नियम और शर्तें

अध्ययन अवकाश समाप्त होने के बाद सेवारत चिकित्सकों को पाँच वर्षों तक अनिवार्य रूप से सेवा देनी होगी। अध्ययन अवकाश समाप्त होने के बाद कम से कम पाँच साल की सेवा बाकी होनी चाहिए ताकि वे सेवानिवृत्ति से पहले कार्यकाल पूरा कर सकें। यदि कोई चिकित्सक पाँच साल की सेवा पूरी किए बिना बीच में पद छोड़ता है, तो उससे समस्त खर्च 8% चक्रवृद्धि ब्याज के साथ वसूला जाएगा।

छत्तीसगढ़ डॉक्टर फेडरेशन ने जताया आभार

छत्तीसगढ़ डॉक्टर फेडरेशन के अध्यक्ष डॉ. हीरा सिंह लोधी ने इस ऐतिहासिक फैसले पर खुशी जताई और कहा कि फेडरेशन की टीम लंबे समय से इस मुद्दे पर काम कर रही थी। उन्होंने लल्लूराम डॉट कॉम और न्यूज़ 24 का विशेष धन्यवाद दिया, जिनके सतत प्रयासों और खबरों के प्रभाव से यह कार्य संपन्न हो सका। डॉ. लोधी ने मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री और वित्त मंत्री सहित सभी वरिष्ठ चिकित्सकों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। सरकार के इस निर्णय से सेवारत चिकित्सकों को पढ़ाई के लिए बेहतर अवसर मिलेंगे, जिससे प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलेगी।

  • Related Posts

    PROMOTION; व्याख्याता पदोन्नति के लिए ऑनलाइन ओपन काउंसिलिंग में 193 अभ्यर्थी शामिल, 16 अभ्यर्थी नदारद

    रायपुर,लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ द्वारा व्याख्याता एवं व्याख्याता एल.बी. (टी-संवर्ग) के पद पर पदोन्नति उपरांत पदस्थापना के लिए मंगलवार को ऑनलाइन ओपन काउंसिलिंग शासकीश् शिक्षक शिखा महाविद्यालय शंकर नगर रायपुर…

    SCHOOL; भारत में 11 लाख शिक्षक पद खाली, सिंगल टीचर के भरोसे 1 लाख स्कूल, छत्तीसगढ में 2461 स्कूल एक शिक्षकीय

    नईदिल्ली, दुनियाभर में 5 अक्टूबर को हर साल विश्व शिक्षक दिवस मनाया जाता है। वर्ल्ड टीचर्स डे इसलिए कहा जाता है, क्योंकि इसे सेलिब्रेट करने की शुरुआत साल 1994 में…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा