राज्य की प्रथम महिला श्रीमती सुप्रभा हरिचंदन ने स्वास्थ्य शिविर का किया उद्घाटन; चिकित्सकों का किया सम्मान

रायपुर, राज्य की प्रथम महिला श्रीमती सुप्रभा हरिचंदन ने आज उत्कल दिवस के अवसर पर श्री जगन्नाथ मंदिर परिसर, गायत्री नगर में श्री जगन्नाथ सेवा समिति तथा उत्कल सांस्कृतिक परिषद के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का शुभारंभ किया। इस दौरान प्रथम महिला श्रीमती हरिचंदन ने महाप्रभु जगन्नाथ के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और उपस्थित जनों को उत्कल दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने श्री जगन्नाथ सेवा समिति के इस पुनीत पहल की सराहना भी की। इस अवसर पर प्रथम महिला श्रीमती सुप्रभा हरिचंदन के द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में सेवा प्रदान करने वाले डॉक्टरों को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

 उल्लेखनीय है कि उत्कल दिवस के अवसर पर आयोजित इस स्वास्थ्य शिविर में छत्तीसगढ़ तथा ओडिशा के विशेषज्ञ डॉक्टर द्वारा लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर में प्रमुख रूप से स्त्री रोग, किडनी, मेडिसिन विभाग, दंत, अस्थि तथा नाक, कान, गला सहित कई विशेषज्ञ डॉक्टर निःशुल्क परीक्षण व परामर्श देंगे। इस अवसर पर श्री जगन्नाथ सेवा समिति के पुरंदर मिश्रा तथा उत्कल सांस्कृतिक परिषद के अध्यक्ष डॉ. के. के. भोई ने निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का ज्यादा से ज्यादा लोगों से लाभ उठाने का अनुरोध किया।

  • Related Posts

    ACB;आरईएस के प्रभारी एसडीओ 25 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ पकडाया, एक लाख लेते लिपिक गिरफ्तार

    अंबिकापुर, सरगुजा के जशपुर जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मनोरा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) के प्रभारी एसडीओ संजय दिवाकर को 25 हजार रुपये की रिश्वत…

    CAMP; सुशासन तिहार में प्रभारी सचिव की अफसरों को हिदायत,आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें

    0 सुशासन तिहार के अंतिम शिविर में शामिल हुईं प्रमुख सचिव श्रीमती निहारिका बारिक महासमुंद, सुशासन तिहार के तहत जिले में आयोजित अंतिम समाधान शिविर में आज प्रमुख सचिव एवं…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’