AWARD;लाइनमेन वितरण तंत्र की नींव, पहली बार रायपुर क्षेत्र के 60 लाइन कर्मियों का सम्मान

रायपुर, छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी के गुढ़ियारी स्थित कल्याण भवन में गत दिनों लाइनमेन दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रायपुर शहर क्षेत्र एवं ग्रामीण क्षेत्र के 60 लाइन कर्मियों को प्रबंध निदेशक(डिस्ट्रीब्यूशन) भीमसिंह कंवर द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक संदीप वर्मा एवं मुख्य अभियंता एम. जामुलकर उपस्थित थे।
इस अवसर पर श्री सिंह ने कहा कि लाइनमेन वितरण तंत्र की नींव हैं जिसके बूते प्रदेश भर के 64 लाख उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति की जा रही है। उन्होंने लाइनमेन स्टाफ को सुरक्षा शपथ दिलाई और आव्हान किया कि सुरक्षा उपकरणों के साथ ही कार्यस्थल पर सेफ्टी जोन बना कर शांत मन से कार्य करें। सुरक्षा उपकरणों का उपयोग पूरी सावधानी के साथ करें। उन्होंने प्रबंधन स्तर पर कनिष्ठ अभियंताओं और सहायक अभियंताओं को निर्देशित किये कि मैदानी स्तर पर लाइन सुधार कार्यों को अपने निरीक्षण एवं मार्गदर्शन में संपादित करवायें।
कार्यपालक निदेशक (रायपुर ग्रामीण) संदीप वर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर गरियाबंद से भूपेश धु्रव, सारागांव से जोगेश्वर वर्मा और भिलाई से परमेश्वर चन्द्राकर को सुरक्षा मापदण्डों का पालन करते हुए उत्कृष्ट कार्य के लिए दिल्ली में सम्मानित किया गया। श्री वर्मा ने अपने उद्बोधन में जीरो एक्सीडेंट के लक्ष्य को प्राप्त करने पर जोर दिया। साथ ही लाइनमेन स्टाफ को सुरक्षा उपकरणों और सावधानी के साथ कार्य करने की अपील की।
कार्यक्रम में एल एंड टी के प्रतिनिधियों द्वारा सुरक्षा उपकरणों के महत्व और सुरक्षा मापदण्डों को पॉवर पांइट के माध्यम से बताया गया। इस अवसर पर कुछ लाइनमेन ने अपने सेवाकाल के दौरान हुई दुर्घटनाओं, विपरीत परिस्थिति में कार्य के दौरान आई चुनौतियों एवं अपने अनुभवों को भी साझा किया।
कार्यक्रम का संचालन अतिरिक्त महाप्रबंधक (जनसंपर्क) उमेश मिश्र ने किया। इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य अभियंता संजीव सिंह, अधीक्षण अभियंतागण अशोक खण्डेलवाल, चंद्रमोहन कुमार, महेश ठाकुर सहित अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। 

  • Related Posts

    EOW; फर्नीचर घोटाले में लेखपाल समेत 10 आरोपियों के खिलाफ 20,000 पन्नों का चालान पेश

    अंबिकापुर.  राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो ने राजीव गांधी शिक्षा मिशन के फर्नीचर घोटाले में 10 साल बाद 10 आरोपियों के खिलाफ 20000 पन्नों का चालान पेश किया है.  इस…

    PRESIDENT; राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के छत्तीसगढ़ प्रवास की तैयारियां लोकभवन में भी

    रायपुर, राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के 22 एवं 23 अक्टूबर 2026 को प्रस्तावित छत्तीसगढ़ प्रवास को लेकर  आवश्यक तैयारियों के संबंध में आज लोकभवन में बैठक आयोजित की गई। राज्यपाल…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा