POLITICS;नितिन गडकरी बोले-मैं अपने तरीके से काम करूंगा, भले ही मुझे मंत्री पद गंवाना पड़े…

नागपुर, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी खरी-खरी बात करने के लिए जाने जाते हैं. वह कई बार कह चुके हैं कि वह अपनी शर्तों पर राजनीति करते हैं. कुछ भी हो जाए वह अपनी राजनीति के कुछ वसूलों से कोई समझौता नहीं कर सकते हैं. भले ही उनको इस कारण चुनाव हारना पड़ जाए या फिर मंत्री पद ही गंवाना पड़ जाए. उनके इन बातों के कई मायने निकाले जा रहे है.

शनिवार को अपने गृह क्षेत्र में एक अल्पसंख्यक संस्थान के दीक्षांत कार्यक्रम में गडकरी ने ये बातें कहीं. उन्होंने कहा कि वह सार्वजनिक चर्चा में धर्म और जाति को नहीं लाते, क्योंकि उनका मानना ​​है कि लोग ‘समाज की सेवा’ को सबसे ऊपर मानते हैं. उन्होंने कहा कि ‘जो करेगा जात की बात, उसको मारूंगा लात’. उन्होंने यह भी याद दिलाया कि यह बयान उन्होंने पिछले साल चुनाव प्रचार के दौरान दिया था. उन्होंने अपने रुख को फिर से दोहराया कि भले ही इसका परिणाम चुनाव हारना या मंत्री पद गंवाना हो, लेकिन वह अपने मार्ग से नहीं हटेंगे.

धर्म और जाति के आधार पर भेदभाव नहीं
गडकरी ने कहा कि हम कभी भी जाति और धर्म के आधार पर भेदभाव नहीं करते. मैं राजनीति में हूं और यहां बहुत कुछ कहा जाता है. लेकिन मैंने यह तय किया कि मैं अपने तरीके से काम करूंगा और यह नहीं सोचूंगा कि कौन मेरे लिए वोट करेगा. उन्होंने यह भी कहा कि मेरे दोस्तों ने मुझसे कहा कि तुम्हें ऐसा नहीं कहना चाहिए था, लेकिन मैंने यह सिद्धांत अपनाया कि मैं अपने जीवन में इसी रास्ते पर चलूंगा. अगर मैं चुनाव हारता हूं या मुझे मंत्री पद नहीं मिलता, तो भी मुझे फर्क नहीं पड़ेगा.

 रिपोर्ट के मुताबिक गडकरी ने यह भी याद किया कि जब वह एमएलसी थे, तो उन्होंने इंजीनियरिंग कॉलेज की अनुमति अनजुमन-ए-इस्लाम संस्थान को दी थी, क्योंकि उन्हें लगा कि “उन्हें इसकी ज्यादा जरूरत है.” उन्होंने कहा, “अगर मुस्लिम समुदाय से ज्यादा इंजीनियर, आईपीएस और आईएएस अधिकारी बनते हैं, तो सभी का विकास होगा. हमारे पास पूर्व राष्ट्रपति दिवंगत डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम का उदाहरण है.”

  • Related Posts

    POLITICS; दिल्ली पुलिस ने मानी धरने पर बैठे राहुल गांधी की मांग, पैलेट गन मामले में अज्ञात के खिलाफ FIR

     नईदिल्ली, दि‍ल्‍ली के जंतर-मंतर पर 20 जुलाई को हुए प्रदर्शन के दौरान पुल‍िस ने पैलेट गन का इस्‍तेमाल किया था. इस तरह के आरोप राहुल गांधी लगा रहे हैं. जबकि…

    POLITICS; कृषि विश्वविद्यालय पेपर लीक पर एनएसयूआई का प्रदर्शन, जिम्मेदारों का मांगा इस्तीफा…

    रायपुर, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में पेपर लीक मामला तूल पकड़ता जा रहा है. भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) से जुड़े कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय प्रशासनिक भवन के सामने शुक्रवार को प्रदर्शन…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार