ACCIDENT;फाग प्रतियोगिता देखकर लौट रहे तीन दोस्तों की सड़क हादसे में मौत

बालोद, जिले के अर्जुंदा थाना क्षेत्र में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें तीन दोस्तों की मौत हो गई है. हादसा उस समय हुआ जब तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को तत्काल अर्जुंदा स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, तीनों युवक तेलीटोला गांव की ओर से फाग प्रतियोगिता देखकर मोटरसाइकिल (सीजी 07 एजे 8736) से अपने गांव मनकी लौट रहे थे. गांव के पास पहुंचने से पहले उनकी बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक (सीजी 07 बीए 4777) से टकरा गई. घटना की सूचना मिलते ही अर्जुंदा पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को मर्चुरी भेज दिया गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. मृतकों का आज पोस्टमार्टम किया जाएगा.

मृतकों की पहचान अनिल कुमार साहू (18 वर्ष), पिता खिलेश कुमार साहू, पीयूष साहू (17 वर्ष), पिता दिलीप साहू और विकास ठाकुर (22 वर्ष), पिता सुखित राम ठाकुर है, तीनों युवक ग्राम मनकी के रहने वाले थे. हादसे के बाद पूरे गांव में मातम छा गया है.

  • Related Posts

    ED; शराब घोटाले में ईडी का दावा, कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे 880 करोड़ रुपए, पूर्व कोषाध्यक्ष की संपत्ति कुर्क

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने नया दावा किया है। जांच एजेंसी के मुताबिक, शराब घोटाले से जुटाई गई कथित अवैध कमाई में से 860…

    MURDER; जादू-टोना के शक में मां-बेटे को टंगिया से काट डाला, बेटी पर भी जानलेवा हमला, एक ही परिवार के 3 आरोपी गिरफ्तार

    राजनांदगांंव, छत्तीसगढ के राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ के चौथना गांव में दोहरे हत्याकांड का खुलासा हो गया है। वारदात के बाद कपड़े और हथियार का बेंट जलाकर सबूत मिटाने की…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा