STRIKE;बैंक यूनियनों की देशव्यापी हड़ताल 24 और 25 मार्च को, ग्राहकों को होगी असुविधा

नई दिल्ली, यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने 24 और 25 मार्च को देशव्यापी बैंक हड़ताल का आह्वान किया है. बैंक यूनियनों और इंडियन बैंक एसोसिएशन (IBA) के बीच बातचीत विफल होने के बाद यह फ़ैसला लिया गया है. पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, IBA ने यूनियनों की प्रमुख मांगों पर कोई ठोस समाधान नहीं दिया, जिसके बाद UFBU ने पहले से दी गई चेतावनी के अनुसार हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया. नौ प्रमुख बैंक यूनियनों के इस गठबंधन ने 13 मार्च को यह घोषणा की.

बैंक यूनियनों ने कई अहम मुद्दे उठाए हैं, जिनका समाधान अब तक नहीं हो पाया है. उनकी मुख्य मांगों में बैंकिंग सेक्टर के लिए पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू करना और सभी स्तरों पर जल्द भर्ती की जरूरत शामिल है, ताकि काम का बोझ कम किया जा सके. इसके अलावा, सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में वर्कमैन और अधिकारी निदेशकों की नियुक्ति की भी मांग की गई है. यूनियनों ने वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग (DFS) द्वारा लागू की गई नई परफॉर्मेंस रिव्यू और प्रोत्साहन नीतियों को वापस लेने की मांग की है. यूनियनों का कहना है कि ये नीतियां कर्मचारियों की नौकरी की सुरक्षा को खतरे में डाल रही हैं और कार्यस्थल पर अस्थिरता पैदा कर रही हैं.

जिन बैंकों में यूनियन की मजबूत उपस्थिति है, वहां इस हड़ताल का बड़ा असर देखने को मिल सकता है. यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) में ऑल इंडिया बैंक एम्प्लॉइज एसोसिएशन (AIBEA), ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कन्फेडरेशन (AIBOC), नेशनल कन्फेडरेशन ऑफ बैंक एम्प्लॉइज (NCBE), ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन (AIBOA), बैंक एम्प्लॉइज फेडरेशन ऑफ इंडिया (BEFI), इंडियन नेशनल बैंक एम्प्लॉइज कांग्रेस (INBEC) और इंडियन नेशनल बैंक ऑफिसर्स कांग्रेस (INBOC) जैसी नौ प्रमुख यूनियनें शामिल हैं.

हड़ताल के कारण बैंक ग्राहकों को चार दिन तक बैंकिंग सेवाओं में रुकावट का सामना करना पड़ सकता है. इस दौरान ग्राहकों को लेनदेन के लिए पहले से योजना बनाने की सलाह दी गई है. चार दिनों की इस लंबी बंदी के कारण ग्राहक एटीएम, नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग जैसी सेवाओं का उपयोग कर सकते हैं. 22 मार्च (शनिवार): यह महीने का चौथा शनिवार है, जो भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के दिशानिर्देशों के अनुसार अवकाश रहेगा. 23 मार्च (रविवार): साप्ताहिक अवकाश के कारण सभी बैंक बंद रहेंगे. 24-25 मार्च (सोमवार और मंगलवार): UFBU द्वारा देशव्यापी हड़ताल के कारण बैंकिंग सेवाएं ठप रहेंगी.

  • Related Posts

    STRIKE; बैंक हड़ताल टली, देर रात मीटिंग के बाद टाला फैसला, आज से खुलेंगे बैंक,आम लोगों को राहत

    रायपुर , देशभर के बैंक ग्राहकों के लिए बड़ी राहत की खबर है. 28 से 30 सितंबर तक होने वाली 3 दिन की राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल फिलहाल टाल दी गई…

    BANK STRIKE; 28 से 30 सितंबर तक देशव्यापी बैंक हड़ताल, मुसीबत से बचने के लिए SBI ने ग्राहकों को दी ये सलाह

    नई दिल्ली, देश में बैंक कर्मचारियों की यूनियनों द्वारा आगामी दिनों में राष्ट्रव्यापी हड़ताल होने वाली है। जिसे देखते हुए देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक यानी कि भारतीय स्टेट…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा