POLITICS;भोजपुरी गीत-नृत्य के साथ भाजपा मनाएगी बिहार स्थापना दिवस 22 मार्च को,बिहारियों का सम्मान होगा

रायपुर, छत्तीसगढ़ में पहली बार बिहार और बिहारी अस्मिता तथा गौरवशाली धरोहर का मान बढ़ाने हेतु रायपुर में बिहार स्थापना दिवस मनाई जाएगी। बिहार स्थापना दिवस का आयोजन रायपुर के दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आगामी 22 मार्च को संध्या 6 बजे से आयोजित किया जाएगा। बता दें साल के अंत में बिहार में विधानसभा चुनाव होंगे।

छत्तीसगढ़ भाजपा ने इसकी पहल करते हुए रायपुर में बिहार स्थापना दिवस की तैयारी के लिए भाजपा जिला कार्यालय एकात्म परिसर में बिहारवासियों के साथ एक बैठक की। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इस कार्यक्रम में बिहार से कैबिनेट मंत्री नितिन नवीन संग कई प्रभावशाली शिक्षाविद् लोग उपस्थित होंगे। इसमें मंचीय कार्यक्रम के अंतर्गत बिहार के गौरवशाली संस्कृति और राष्ट्र के प्रति बिहार के लोगों के दायित्व पर बौद्धिक होगा।

छत्तीसगढ़ की संस्कृति में रच – बसकर विविध क्षेत्रों में बेहतर काम करके छत्तीसगढ़ और बिहार का मान बढ़ाने वाले लोगों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम को रोचक बनाते हुए चर्चा परिचर्चां करके छत्तीसगढ़ सरकार से बिहार के लोगों के संरक्षण और संवर्धन पर कार्य करने की अपेक्षा के निमित्त सलाह भी लिया जाएगा ।

बिहार की सांस्कृतिक धरोहर और उसकी महत्ता को प्रसारित करने की दृष्टि से सांस्कृतिक कार्यक्रम जैसे भोजपुरी गीत, मैथिली गीत, पारंपरिक गीत आदि का प्रदर्शन किया जाएगा । इसी तारतम्य में बिहार के प्रत्येक कोने के प्रसिद्ध पारंपरिक भोजन को भी परोसा जाएगा। तैयारी बैठक की अध्यक्षता करते हुए भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने कहा कि बिहार के लोग सर्वस्पर्शी होकर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश की उन्नति के लिए काम करने का जज्बा रखते हैं, जो हमारी सांस्कृतिक विरासत है। इस मौके पर भोजपुरी समाज के संयोजक राजेश सिंह, भोजपुरी समाज के संरक्षक रविंद्र सिंह, बीरेंद्र सिंह, शिलवंत राय, संजय सिंह, हरिशंकर पांडे, सरोज सिंह ,अखिलेश शिंह ,अरुण झा , रविन्द्र शर्मा, वेदनारायण सिंह, अमित श्रीवास्तव , शिवजलम दुबे , रवि कुमार उपस्थित हुए।

  • Related Posts

    PROTEST; जंतर-मंतर जाने से पहले ही ममता-केजरीवाल समेत कई नेता ड‍िटेन, प्रदर्शनकारियों को पकड़ रही पुलिस

    नईदिल्ली, देश की राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी को प्रोटेस्ट को पुलिस की तरफ से अनुमति नहीं मिली थी. इसके बाद भी बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पहुंच रहे…

    CJP ; जंतर मंतर प्रोटेस्ट को CJP ने बताया ‘आधी जीत’, फिर सड़कों पर उतरने का किया ऐलान

     नईदिल्ली, मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी दलों का हल्ला-बोल अभी थमा नहीं है.  सीजेपी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा