BJP;भाजपा की बैठक 21 को,नए जनप्रतिनिधियों की लगेगी क्लास, अब संभाग स्तर पर जनदर्शन कार्यक्रम

रायपुर, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 21 मार्च को बीजेपी की बड़ी बैठक होने जा रही है। बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव द्वारा पार्टी की एक आवश्यक बैठक कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश कार्यालय में दोपहर 2 बजे से आहूत की गई है। इस बैठक में मुख्य रूप से सीएम विष्णुदेव साय और भाजपा प्रदेश के प्रभारी नितिन नबीन उपस्थित रहेंगे। बैठक में महापौर, सभापति,नगर पालिका अध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष आदि जनप्रतिनिधियों को पार्टी लाइन में कामकाज की सीख दी जाएगी।

भाजपा प्रदेश महामंत्री जगदीश (रामू) रोहरा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, सम्भाग प्रभारी-सह प्रभारी, जिला संगठन प्रभारी-सहप्रभारी, जिला अध्यक्ष, निवृत्तमान जिला अध्यक्ष, सभी मोर्चों के प्रदेश पदाधिकारी, सभी प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजक-सह संयोजक, सभी महापौर, नपा-नपं अध्यक्ष, निगम सभापति, जिला पंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्ष और जनपद पंचायत अध्यक्ष अपेक्षित हैं।

संभाग स्तर पर शुरू होगा जनदर्शन कार्यक्रम

छत्तीसगढ़ में अब संभाग स्तर पर जनदर्शन कार्यक्रम होगा। सीएम साय ने कहा जल्द ही संभाग स्तर पर जनदर्शन कार्यक्रम शुरू होगा। प्रदेशभर से जरूरतमंद जनदर्शन में आते हैं। यहां पर तुरंत ही उनकी समस्याओं का निराकरण होता है। आचार संहिता और चुनाव के चलते जनदर्शन में गैप हो गया था लेकिन अब यह सुचारू रूप से जारी रहेगा।

  • Related Posts

    POLITICS; दिल्ली पुलिस ने मानी धरने पर बैठे राहुल गांधी की मांग, पैलेट गन मामले में अज्ञात के खिलाफ FIR

     नईदिल्ली, दि‍ल्‍ली के जंतर-मंतर पर 20 जुलाई को हुए प्रदर्शन के दौरान पुल‍िस ने पैलेट गन का इस्‍तेमाल किया था. इस तरह के आरोप राहुल गांधी लगा रहे हैं. जबकि…

    POLITICS; कृषि विश्वविद्यालय पेपर लीक पर एनएसयूआई का प्रदर्शन, जिम्मेदारों का मांगा इस्तीफा…

    रायपुर, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में पेपर लीक मामला तूल पकड़ता जा रहा है. भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) से जुड़े कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय प्रशासनिक भवन के सामने शुक्रवार को प्रदर्शन…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार