AGNIVEER; भारतीय सेना में छत्तीसगढ़ की पहली महिला अग्निवीर बनीं गरियाबंद की फामेश्वरी यादव

रायपुर, छत्तीसगढ़ की गरियाबंद जिले की 21 वर्षीय फामेश्वरी यादव ने अपनी मेहनत और दृढ संकल्प से यह साबित कर दिया कि लड़कियां भी देश सेवा के लिए जान की बाजी लगा सकती हैं । देश सेवा की भावना ही अपने आप में रोमांच पैदा कर देती है । इसी रोमांच के साथ एक बेटी ने अग्निवीर महिला पुलिस में सफलता पाकर राज्य का मान सम्मान बढ़ाया है ।

अग्निवीर महिला सैन्य पुलिस (WMP) भर्ती का परिणाम 24 मार्च, 2025 को घोषित कर दिया गया है और इसमे छत्तीसगढ़ की एक महिला चुनी गयी हैं जो कि भारतीय सेना में अग्निवीर महिला पुलिस के तौर पर जाने वाली छत्तीसगढ़ राज्य की पहली महिला बनी हैं । यह छत्तीसगढ़ राज्य के लिए बड़ा ही ऐतिहासिक व गर्व का दिन है । फामेश्वरी यादव से प्रेरणा पाकर राज्य की अन्‍य महिलाएं प्रोत्साहित होंगी और भविष्य में ज्यादा से ज्‍यादा संख्‍या में भारतीय सेना में चयनित होकर, देश सेवा में प्रतिभागी बनेंगी ।

सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर के अधिकारियों द्वारा फामेश्वरी यादव को पुरष्कार प्रदान कर सम्‍मानित किया गया । फामेश्वरी यादव की ट्रेनिंग 01 मई, 2025 से सेना मिलिट्री पुलिस सेंटर, बेंगलुरू (कर्नाटक) में शुरु होगी । भारतीय सेना फामेश्वरी यादव को हार्दिक शुभकामनाएं देता है और उनके उज्‍जवल भविष्य की कामना करता है ।

  • Related Posts

    EDUCATION; कालेजों के लिए 700 सहायक प्राध्यापकों की भर्ती को मंजूरी, पदोन्नति समेत लिए गए कई महत्वपूर्ण फैसले

    रायपुर,राज्य में उच्च शिक्षा व्यवस्था के कायाकल्प और युवाओं को रोजगार की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए पूरी तरह एक्शन मोड में आ गई है। राज्य के उच्च शिक्षा विभाग…

    TRANSFER; आदिम जाति विकास विभाग में बड़ा फेरबदल, 33 अधिकारी हुए इधर से उधर

    रायपुर, राज्य शासन के आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। इसमें मुख्य कार्यपालन अधिकारियों (CEO) समेत 33 अधिकारियों का तबादला किया गया है।…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’