REGISTRY;राजधानी रायपुर में संपत्तियों की रिकॉर्ड 46,589 रजिस्ट्री,आय भी लक्ष्य से ज्यादा

रायपुर, वित्तीय वर्ष 2024-25 के दौरान राजधानी में संपत्तियों की रजिस्ट्री का नया रिकॉर्ड बना है। रायपुर पंजीयन कार्यालय में इस साल कुल 46,589 रजिस्ट्री हुई हैं, जिससे लगभग 829 करोड़ 29 लाख रुपए की आय हुई है।इसके अलावा, नवा रायपुर, अभनपुर, आरंग और तिल्दा ब्लॉक में कुल 19,493 रजिस्ट्री हुईं हैं। इससे तीन करोड़ रुपये से अधिक की आय हुई है। इस तरह पूरे रायपुर जिले में कुल 66,082 रजिस्ट्री हुई हैं, जिससे करीब 11.5 करोड़ रुपये की आय हुई है।

वर्ष 2024 के लिए पंजीयन विभाग को जिले के लिए 1,100 करोड़ रुपये का टारगेट मिला था, जबकि रायपुर पंजीयन कार्यालय को 790 करोड़ रुपये का टारगेट दिया गया था। अधिकारियों के अनुसार, इन दोनों टारगेट को पूरा कर लिया गया है। रायपुर पंजीयन कार्यालय ने तो टारगेट से लगभग 40 करोड़ रुपये अधिक आय प्राप्त की है। पिछले वित्तीय वर्ष 2023-24 के मुकाबले इस बार जिले में करीब 15,000 अधिक रजिस्ट्री हुई हैं। जहां पिछले वर्ष 51,000 रजिस्ट्री हुई थीं, वहीं इस वर्ष 66,000 रजिस्ट्री हुई हैं, जो कि एक बड़ी उपलब्धि है।

अंतिम दिन रिकॉर्ड 743 रजिस्ट्री

नए वित्तीय वर्ष में सम्पत्तियों के दाम में वृद्धि एवं रियायत में कटौती को देखते हुए वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन यानी 31 मार्च को रायपुर पंजीयन कार्यालय में रिकॉर्ड रजिस्ट्री हुई। इस दिन कुल 743 रजिस्ट्री हुईं, जिससे पंजीयन फीस के रूप में आठ करोड़ 4 लाख 62 हजार रुपये और स्टांप ड्यूटी से 13.73 करोड़ की आय हुई। यानी कुल 21 करोड़ 78 लाख 12 हजार रुपये की आय हुई। यह आंकड़ा बीते वर्ष की तुलना में काफी अधिक है और इसने विभाग के वित्तीय लक्ष्यों को भी पार किया।

छुट्टियों के दिन भी लगी रही भीड़

वर्ष के अंतिम महीने में संपत्ति की खरीदी-बिक्री में वृद्धि को देखते हुए, पंजीयन कार्यालयों में अपाइंटमेंट लेने वालों की संख्या भी दोगुनी हो गई। इस वजह से शासन द्वारा पंजीयन कार्यालयों को शासकीय छुट्टियों के दिन भी खोले रखने का निर्देश दिया गया था। इसके तहत सभी पंजीयन कार्यालय खुले रहे और इस दौरान भी रजिस्ट्री कराने वालों की भीड़ लगी रही।

  • Related Posts

    CGSDC; गर्मी के साथ धान की सिंचाई से छत्तीसगढ में बिजली आपूर्ति व्यवस्था हांफने लगी, यूपी से खरीदी बिजली

    *देशभर में बढ़ी बिजली की मांग के बीच छत्तीसगढ़ में पीक आवर्स में बढ़ रहा दबाव रायपुर, पूरे देश में बिजली की मांग बढ़ने के कारण छत्तीसगढ में भी विद्युत…

    NAXALITE; डिप्टी सीएम विजय शर्मा की हिदायत-नक्सल प्रकरणों की वापसी के लिए 15 दिनों में जिला समितियों की बैठक करें

    *गंभीर अपराध, जनहानि और यूएपीए से संबंधित मामलों को छोड़कर अन्य पात्र प्रकरणों की वापसी पर जोर* रायपुर, उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने आज महानदी भवन, नवा…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा