DA; केंद्रीय कर्मियों की बल्ले-बल्ले,अब 55 फीसदी महंगाई भत्ता मिलेगा, दो फीसद का इजाफा

नईदिल्ली, केंद्रीय कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। केंद्र सरकार ने 2 फीसदी महंगाई भत्ता बढ़ाया है। शुक्रवार (28 मार्च) केंद्रीय मंत्रिमंडल ने डीए बढ़ोतरी के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। मोदी सरकार के इस फैसले से केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (DA) और पेंशनर्स का महंगाई राहत (DR) 53 से बढ़कर 55 फीसदी हो गया है। 

केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में यह बढ़ोत्तरी सातवें वेतन आयोग (7th Pay Commission) की सिफारिश के अनुसार की गई है। इससे पहले जुलाई 2024 में केंद्रीय कर्मचारियों का डीए 50 फीसदी से बढ़ाकर 53 फीसदी किया गया था। अब 2 फीसदी डीए फिर बढ़ाया गया है। कर्मचारियों को इसका  लाभ 1 जनवरी 2025 से मिलेगा।

 इतना लाभ मिलेगा महंगाई भत्ता बढ़ाए जाने से कर्मचारियों की मूल सैलरी में 1 हजार से 2 हजार तक बढ़ोत्तरी संभव है। उदहरण के लिए जिसकी बेसिक सैलरी 50 हजार है और महंगाई भत्ता 26,500 डीए मिलता है तो 55 फीसदी के हिसाब से बढ़कर 27,500 रुपए मिलने लगेगा। यानी 1 हजार रुपए का इजाफा होगा। बेसिक सैलरी यदि 70 हजार है और महंगाई भत्ता 37,100 रुपए मिलता है तो 55 फीसदी के हिसाब से यह बढ़कर 38,500 रुपए हो जाएगा। इन कर्मचारियों की सैलरी में करीब 1,400 की बढ़ोतरी होगीबेसिक सैलरी 1,00,000 है और 53 प्रतिशत के हिसाब से महंगाई भत्ता 53,000 रुपए मिलता है तो बढ़कर 55 हजार रुपए मिलने लगेगा। इन कर्मचारियों की  सैलरी में 2 हजार की बढ़ोतरी होगी। 

78 महीने में पहली बार ऐसा
केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में औसतन हर साल 3 से 4 फीसदी की बढ़ोत्तरी की जाती रही है, लेकिन लेकिन करीब 6.6 साल बाद ऐसा मौका आया है, जब महंगाई भत्ता (डीए) महज 2 फीसदी बढ़ाया गया है। 2018 में भी 2 फीसदी महंगाई भत्ता बढ़ा था। इसके बाद से 3 या 4 फीसदी का इजाफा होता रहा है।

2 माह का एरियर मिलेगा 
मोदी सरकार ने महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का ऐलान मार्च के में किया है। जबकि, इसका लाभ जनवरी से दिया जाना है। जनवरी और फरवरी का बढ़ा हुआ डीए ऐरियर के तौर पर दिया जाएगा। जबकि, मार्च का डीए सैलरी के साथ जोड़कर दिया जाएगा। 

  • Related Posts

    MERDER; एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या, 2 की हालत गंभीर, पुरानी रंजिश में पड़ोसी ने किया हमला

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में मंगलवार को एक ही परिवार के पांच लोगों पर जानलेवा हमला किया गया है। घरेलू विवाद के चलते पड़ोसी ने एक ही परिवार के…

    CONSUMER FORUM; खाताधारकों को नुकसान के लिए उपभोक्ता आयोग ने डाक विभाग को माना जिम्मेदार,1.91 करोड़ भुगतान का दिया आदेश

    0 रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय डाकघर का मामला रायपुर,  डाक बचत खातों में हुई बड़ी वित्तीय अनियमितता के मामले में छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने भारतीय डाक विभाग को…

    You Missed

    SOCIAL MEDIA; कर्नाटक में बच्चे नहीं कर पाएंगे सोशल मीडिया का इस्तेमाल, सरकार ने किया बैन

    SOCIAL MEDIA; कर्नाटक में बच्चे नहीं कर पाएंगे सोशल मीडिया का इस्तेमाल, सरकार ने किया बैन

    CRIME;चार कर्मचारियों पर FIR दर्ज, धान को पानी से भिगोने के मामले में बड़ा एक्शन

    CRIME;चार कर्मचारियों पर FIR दर्ज, धान को पानी से भिगोने के मामले में बड़ा एक्शन

    CRIME; गांजा तस्करी में पुलिस जवान भी शामिल, दो आरोपी गिरफ्तार, सिपाही फरार

    CRIME; गांजा तस्करी में पुलिस जवान भी शामिल, दो आरोपी गिरफ्तार, सिपाही फरार

    LIQUOR; होली में 179 करोड़ से ज्यादा की दारू पी गए मदिरा प्रेमी,’इंग्लिश’ के शौकीन बढ़े, छत्तीसगढ़ में शराब की रिकॉर्ड बिक्री

    LIQUOR; होली में 179 करोड़ से ज्यादा की दारू पी गए मदिरा प्रेमी,’इंग्लिश’ के शौकीन बढ़े, छत्तीसगढ़ में शराब की रिकॉर्ड बिक्री

    EXAM; एमएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा के लिए 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन

    EXAM; एमएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा के लिए 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन

    JOB; एनएचएम के संविदा पदों हेतु पात्र-अपात्र सूची जारी,13 मार्च तक दावा-आपत्ति

    JOB; एनएचएम के संविदा पदों हेतु पात्र-अपात्र सूची जारी,13 मार्च तक दावा-आपत्ति