CRIME;महिला को गिरफ्तार कर थाने लाई पुलिस तो पहुंच गए चार पति….

0 कोर्ट के आदेश के बाद मामला दर्ज, मुजगहन थाने में मां और बेटी की जांच

रायपुर, राजधानी में लुटेरी दुल्हन पूजा देवांगन और उसकी मां गायत्री देवांगन को गिरफ्तार किया गया है। कोर्ट के आदेश के बाद मुजगहन थाने में बेटी और मां के खिलाफ ठगी और ब्लैकमेलिंग का मामला दर्ज किया गया था। पूजा ने बिना तलाक लिए चार लोगों से शादी की, उनके जेवर चुराए और झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर पैसों की उगाही की थी। गिरफ्तार के दौरान थाने में महिला के चार पति भी पहुंच गए थे। इस दौरान गहमागहमी का माहौल था।

शादी के बाद पति के साथ रहने से बचती थी

थाने में बोरियाकला निवासी डाकेश्वर देवांगन ने आरंग निवासी पूजा देवांगन उर्फ गीतांजलि और उसकी मां गायत्री देवांगन के खिलाफ प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट आकांक्षा बेक की अदालत में परिवाद दायर किया था। प्रार्थी ने कोर्ट में बताया कि उसने पूजा के साथ शादी की थी। उसकी पत्नी ज्यादातर समय अपने मायका में रहती थी। ससुराल में रहने से बचती थी। डाकेश्वर को पत्नी के चरित्र पर संदेह हुआ और उसने अपनी पत्नी के बारे में जानकारी एकत्रित की।

डाकेश्वर पूजा और सास गायत्री के बारे में जानकारी एकत्रित कर रहा था। उसी दौरान उसकी मुलाकात पुरुषोत्तम देवांगन से हुई। पुरुषोत्तम ने बताया कि पूजा के साथ उसकी शादी 15 जनवरी, 2016 को संजय नगर, टिकरापारा के आर्यसमाज की मंदिर में हुई थी। प्रमाण के रूप में मैरिज सर्टिफिकेट भी दिखाया। इसके बाद पता चला कि पूजा इसी तरह से चार से पांच लोगों से शादी कर चुकी है। उसने किसी को भी तलाक नहीं दिया था। वह जेवर-पैसे लेकर निकल लेती थी।

बेटी का साथ देती थी मां

पूजा के साथ शादी करने के बाद डाकेश्वर ने परिवार के अन्य सदस्यों के सोने के जेवर बैंक के लॉकर में रखा दिए थे। लुटेरी पूजा ने मौका देखकर बैंक के लॉकर में रखे जेवर निकालकर अपनी मां को दे दिए। इसके बाद पैसों की मांग करने लगी। पैसे नहीं देने पर झूठे केस में फंसा देने की धमकी देने लगी। डाकेश्वर के अनुसार पूजा ने पूर्व में जिन लोगों से शादी की थी उन लोगों से भी पूजा और उसकी मां ब्लैकमेल कर उगाही कर रही थी।

  • Related Posts

    RAILWAY; तत्काल टिकट का ‘माफिया’ आरपीएफ के हत्थे चढ़ा, रायपुर से देशभर में फैला है ये गोरखधंधा

    रायपुर, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भारतीय रेलवे के तत्काल टिकटों की कालाबाजारी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश होने वाला है. रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने एक बड़े टिकट…

    SUPERSTITION; बस्तर में जादू टोने के शक में हत्या शर्मनाक,  डॉ. दिनेश मिश्र बोले- डायन ,टोनही जैसी मान्यताओं का अस्तित्व नहीं

    रायपुर, अंध श्रद्धा निर्मूलन समिति के अध्यक्ष डॉ दिनेश मिश्र ने बताया है कि बस्तर के दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पोरोपरिया पटेलपारा में जादू-टोना करने के…

    You Missed

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी