CRIME;छत्तीसगढ़ स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी के बैंक खाते से 31 लाख की ठगी,फर्जी चेक से निकले पैसे

रायपुर, छत्तीसगढ़ स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी के बैंक खाते से 31 लाख 11 हजार 300 रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यह रकम 17 चेक के जरिए चंदन कुमार दास और अमित महतो के खातों में ट्रांसफर की गई, जबकि इनका कंपनी से कोई लेन-देन नहीं था। प्रबंधक की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला सरस्वती नगर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, बैंक ऑफ इंडिया की राजबंधा मैदान स्थित शाखा में छत्तीसगढ़ स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी का खाता है, जहां से चेक बुक जारी की गई थी। हालांकि, जिन 17 चेक के जरिए पैसे ट्रांसफर किए गए, उनकी मूल प्रतियां अब भी कंपनी के पास सुरक्षित हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि जिन चेक से राशि ट्रांसफर हुई, उन पर “छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड” लिखा हुआ था, जबकि असली खाता “छत्तीसगढ़ स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड” के नाम पर है। यानी, धोखाधड़ी के लिए नकली चेक तैयार किए गए।

कंपनी के प्रबंधक ने इस मामले की शिकायत विद्युत मंडल सेवा भवन से दर्ज कराई, जिसके बाद सरस्वती नगर थाने में अज्ञात ठगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस अब इस घोटाले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर इतनी बड़ी रकम कैसे ट्रांसफर हुई। घोटाले की भनक लगते ही कंपनी के अधिकारियों ने बैंक पहुंचकर बैंकिंग ट्रांजेक्शन पर रोक लगाने की मांग की। इससे आगे किसी भी फर्जीवाड़े को रोका जा सकेगा।

ऐसे हुआ मामले का खुलासा

जब कंपनी ने बैंक स्टेटमेंट की जांच की तो पाया कि कई संदिग्ध ट्रांजेक्शन हुए हैं। इसके बाद अधिकारियों ने उन चेकों की पड़ताल की, जिनके जरिए पैसे ट्रांसफर हुए थे। जांच में पता चला कि वे चेक असली नहीं थे, बल्कि उनमें कंपनी का नाम तक गलत लिखा गया था। बहरहाल, पुलिस और बैंक अधिकारी इस मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रहे हैं। अब यह देखना होगा कि आखिर यह घोटाला सिर्फ दो लोगों तक सीमित था या फिर इसके पीछे कोई बड़ा रैकेट काम कर रहा है।

  • Related Posts

    SC; ‘फर्जी एनकाउंटर गंभीर अपराध…’, सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस भुइयां बोले- पुलिस का रवैया बदलना जरूरी

     नईदिल्ली; देश की राजधानी समेत देश के अलग-अलग राज्यों में पिछले 2 महीनों के दौरान कई प्रदर्शन देखने को मिले. इनमें ज्यादातर प्रदर्शन मौजूदा शिक्षा प्रणाली और पेपर लीक के…

    NAXAL ATTACK; झीरम घाटी कांड में सभी 10 नक्सली दोषी, 13 साल बाद आया फैसला, 31 लोगों की गई थी जान

    जगदलपुर, झीरम घाटी नक्सली हमले मामले में आज यानी 5 सितंबर को एनआईए कोर्ट ने फैसला सुना दिया है. इस केस में 11 आरोपियों के खिलाफ सुनवाई चली थी, जिसमें…

    You Missed

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती