LIQUOR SCAM; ईओडब्ल्यू ने किया पूर्व मंत्री कवासी लखमा को अरेस्ट,सात अप्रैल तक रहेंगे कस्टोडियल रिमांड पर

रायपुर, दो हजार करोड़ के शराब घोटाले में जेल में बंद छत्तीसगढ़ के पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। इसी मामले में ईडी के बाद अब आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो यानी  ईओडब्ल्यू ने गिरफ्तार किया है। लखमा से पूछताछ के लिए  ईओडब्ल्यू ने स्पेशल कोर्ट रापयुर से प्रोडक्शन वारंट की मांग की थी। सुनवाई के बाद कोर्ट ने  आवेदन को मंजूर करते हुए सात अप्रैल तक की कस्टोडियल रिमांड सौंपी है। अब  ईओडब्ल्यू की टीम लखमा से पूछताछ करेगी।

पिछले मंगलवार को  ईओडब्ल्यू ने विशेष कोर्ट में लखमा के प्रोडक्शन वारंट की मांग करते हुए आवेदन दायर किया था, जिसे कोर्ट की मंजूरी मिल गई है। बचाव पक्ष के वकील फैजल रिजवी ने बताया कि शराब घोटाले में कवासी लखमा की ईडी गिरफ्तारी के बाद  ईओडब्ल्यू ने अपराध पंजीबद्ध किया गया था। चर्चा है कि इस मामले में अन्य संदिग्धों की भी तलब किया जा सकता है। इस मामले में कई बड़े लोगों ने नाम सामने आ सकते हैं।

जेल में बंद हैं कवासी लखमा
ईडी ने शराब घोटाले केस में 15 जनवरी को प्रदेश के पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा को गिरफ्तार किया था। इससे पूर्व  उनसे दो बार ईडी ऑफिस में बुलाकर पूछताछ हुई थी। गिरफ्तारी के सात दिन बाद पहले आबकारी मंत्री लखमा को पहले ईडी ने सात दिन कस्टोडियल रिमांड में लेकर पूछताछ की थी। फिर 21 जनवरी से 4 फरवरी तक लखमा को 14 दिन के न्यायिक रिमांड लिया था। पिछली सुनवाई के दौरान जेल में पर्याप्त सुरक्षा बल नहीं होने के कारण लखमा की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेशी हुई थी। कोर्ट ने सुनवाई के बाद  18 फरवरी तक लखमा की रिमांड बढ़ा दी थी।  लखमा के बेटे हरीश लखमा से भी ईडी ने पूछताछ की थी।

  • Related Posts

    STRIKE; विधायक के 2 समर्थकों ने थाने में किया सरेंडर, हटाए जाएंगे SDM और नायब तहसीलदार!

    अंबिकापुर, सरगुजा के  सीतापुर के राजापुर उप तहसील में पदस्थ नायब तहसीलदार तुषार मानिक से मारपीट के आरोप में विधायक और उनके 10 समर्थकों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया था।…

    FIRE;मालवीय नगर अग्निकांड में रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा,अब तक 17 विदेशियों समेत 21 की मौत

    0 मौत की चिंगारी कहां से भड़की? मालवीय नगर का एक होटल कैसे बन गया कब्रगाह नईदिल्ली, दिल्ली के मालवीय नगर स्थित बहुमंजिला होटल में आग से हड़कंप मच गया…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…