मुख्यमंत्री की घोषणा पर अमल हेतु प्रदेश के कोटवार आर -पार की लड़ाई के मूड में; 18 अप्रैल के बाद राजधानी में जमावड़ा

रायपुर, छत्तीसगढ़ के 16 हजार कोटवार व्यथित एवं आक्रोशित है निरंकुश अफसरशाही के चलते मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा 23 फरवरी 2019 को पाटन में कोटवारों के प्रांतीय सम्मेलन में घोषणा की गई थी कि कोटवारों को राजस्व विभाग का सरकारी कर्मचारी घोषित करते हुए शासन द्वारा निर्धारित वेतन दिया जाएगा। दान में मिली मालगुजारी जमीन जो पूर्व भाजपा सरकार द्वारा छीन ली गई थी उसे पुनः कोटवारों को दिया जाएगा, परंतु 4 वर्ष बीतने के बाद भी और इंतजार करने के बाद भी मुख्यमंत्री की घोषणा पर अमल नहीं हुआ है जिससे 16000 कोटवार आंदोलन के मूड में है।

23 फरवरी 2023 को पूरे छत्तीसगढ़ में तहसील मुख्यालय पर सैकडों कोटवारों ने आंदोलन किया था। 16 मार्च को प्रदेश के कोटवारों ने संभाग मुख्यालय पर धरना दिया और मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा और मुख्यमंत्री की घोषणा पर अमल करने का अनुरोध किया परंतु इसके बाद भी निरंकुश अफसरशाही के चलते मुख्यमंत्री की घोषणाओं का जो कोटवारों को हितेश में की गई थी अमल नहीं हुआ।

प्रेम किशोर बाग प्रांत अध्यक्ष कोटवार एशोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ एवं अखिल छत्तीसगढ़ राज्य कर्मचारी महासंघ के महामंत्री एवं कोटवार संघ के प्रमुख संरक्षक अनिल श्रीवास्तव ने बताया कि इसके चलते प्रांतीय आंदोलन राजधानी में करने हेतु कमेटी बनाई गई थी कमेटी की बैठक आज हुई जिसकी अध्यक्षता प्रेम किशोर बाघ प्रांत अध्यक्ष द्वारा की गई। बैठक में समिति के सभी सदस्य उपस्थित थे । कमेटी ने अप्रैल माह में राजधानी रायपुर में कोटवारों का प्रांतीय आंदोलन धरना प्रदर्शन रैली करने हेतु सहमति जताई। कमेटी के निर्णय पर 11 अप्रैल को कोटवारों की प्रांतीय बैठक रायपुर में आयोजित है उसमें कमेटी के निर्णय का अनुमोदन करते हुए अप्रैल माह में तारीख तय की जाएगी कि प्रदेश के सभी 16000 कोटवार राजधानी में आकर धरना प्रदर्शन रैली में भाग ले। कमेटी अप्रैल माह के तीसरे सप्ताह में आंदोलन किए जाने पर सहमति जताई है।

  • Related Posts

    MOTHER; मुख्यमंत्री 25 अगस्त को डौण्डीलोहारा में महतारी वंदन योजना के 31वीं किस्त की राशि करेंगे जारी

    67 लाख 28 हजार 918 बहनों के खाते में 631 करोड़ से अधिक की राशि का करेंगे अंतरण रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 25 अगस्त को बालोद जिले के विकासखण्ड मुख्यालय…

    PWD; पारदर्शिता, रियल-टाइम मॉनिटरिंग, समयबद्ध भुगतान और प्रक्रियाओं में तेजी लाने लोक निर्माण विभाग में लागू होगा ‘वमिस’

    *निर्माण कार्यों के डिजिटल प्रबंधन के लिए कैबिनेट ने दी है मंजूरी रायपुर.लोक निर्माण विभाग में निर्माण कार्यों के डिजिटल प्रबंधन के लिए वर्क एण्ड अकाउंट्स मैनेजमेंट इंटीग्रेशन सिस्टम (WAMIS)…

    You Missed

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….