US;डोनाल्ड ट्रंप ने एक ही झटके में 9 लाख प्रवासियों का परमिट किया कैंसिल, तुरंत देश छोड़ने का आदेश

वॉशिंगटन, डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने अमेरिका में रह रहे करीब 9 लाख प्रवासियों को तगड़ा झटका दिया है। ये प्रवासी पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन के समय लाई गई CBP One ऐप नीति के जरिए अमेरिका आए थे। ट्रंप प्रशासन ने बाइडन की नीति को पलटते हुए इन प्रवासियों के अमेरिका में रहने के लीगल परमिट खत्म कर दिए हैं।अमेरिका के डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी (DHS) ने सोमवार को इस संबंध में जारी बयान में कहा है कि CBP One ऐप से आए प्रवासियों को तुरंत देश छोड़ना होगा।

जनवरी 2023 के बाद से बाइडन प्रशासन के इस ऐप नीति के तहत 9 लाख से ज्यादा प्रवासी अमेरिका आए। उन्हें इस कार्यक्रम में दो साल के लिए अस्थायी तौर पर अमेरिका में रहने और काम करने की इजाजत मिलती है। DHS ने कहा है कि उसने इन परमिटों को रद्द कर दिया है। ऐसे में ये प्रवासी खुद ही अमेरिका छोड़कर चले जाएं। DHS का कहना है कि ये कदम सीमाओं को सुरक्षित रखने और देश की सुरक्षा बेहतर करने के लिए उठाया गया है।

प्रवासियों को भेजे जा रहे हैं मेल

एसोसिएटेड प्रेस ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि ईमेल के जरिए लोगों से अमेरिका छोड़ने के लिए कहा जा रहा है। एक कानूनी सहायता समूह, अल ओट्रो लाडो ने बताया कि जिन लोगों को ये नोटिस मिले हैं, उनमें से ज्यादातर कुछ होंडुरास, अल सल्वाडोर और मेक्सिको से हैं। नोटिस मिलने के बाद इन लोगों में बैचेनी है। ये लोग अपने भविष्य को लेकर अनिश्चित्ता से घिर गए हैं।

डोनाल्ड ट्रंप ने इस साल जनवरी में सत्ता संभालने के बाद से जिन नीतियों पर सबसे ज्यादा ध्यान दिया है। उनमें सबसे अहम दूसरे देशों के सामान पर टैरिफ बढ़ाना और अमेरिका से विदेशी लोगों को निकालना है। ट्रंप प्रशासन ने बाइडेन के समय की कई ऐसी नीतियों को बदल दिया है, जो अमेरिका में विदेशियों को
मानवता जैसे मुद्दों पर शरण की बात कहती हैं।

5,32,000 प्रवासियों के अमेरिका में शरण के प्रोग्राम को भी 24 अप्रैल से खत्म करने का फैसला

ट्रंप प्रशासन ने क्यूबा, हैती, निकारागुआ और वेनेजुएला से आए 5,32,000 प्रवासियों के अमेरिका में शरण के प्रोग्राम को भी 24 अप्रैल से खत्म करने का फैसला लिया है। ट्रंप प्रशासन ने 11 लाख लोगों के लिए अस्थायी संरक्षित स्थिति (TPS) भी खत्म कर दी है। इनमें ज्यादातर वेनेजुएला और हैती के लोग शामिल हैं। इसके अलावा ट्रंप प्रशासन ने अवैध प्रवासियों के खिलाफ भी अभियान चला रखा है।

  • Related Posts

    ACB;आरईएस के प्रभारी एसडीओ 25 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ पकडाया, एक लाख लेते लिपिक गिरफ्तार

    अंबिकापुर, सरगुजा के जशपुर जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मनोरा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) के प्रभारी एसडीओ संजय दिवाकर को 25 हजार रुपये की रिश्वत…

    CAMP; सुशासन तिहार में प्रभारी सचिव की अफसरों को हिदायत,आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें

    0 सुशासन तिहार के अंतिम शिविर में शामिल हुईं प्रमुख सचिव श्रीमती निहारिका बारिक महासमुंद, सुशासन तिहार के तहत जिले में आयोजित अंतिम समाधान शिविर में आज प्रमुख सचिव एवं…

    You Missed

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती