FESTIVAL;महाराष्ट्र मंंडल के भरतनाट्यम महोत्सव में संत ज्ञानेश्वर स्कूल की अदिति प्रथम

रायपुर, संत ज्ञानेश्वर विद्यालय की अदिति बाग ने भरतनाट्यम स्पर्धा में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए जूनियर कैटेगरी में प्रथम स्थान प्राप्त किया। संगीत कला अकादमी की ओर से ‘नटरंग’ नृत्य महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने भाग लिया।
संत ज्ञानेश्वर विद्यालय के प्राचार्य मनीष गोवर्धन ने बताया कि ‘नटरंग’ नृत्य महोत्सव में सातवीं की छात्रा अदिति बाग ने भाग लिया। अदिति ने नृत्य महोत्सव में भरतनाट्यम विधा में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए जूनियर कैटेगरी की विजेता रहीं। महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष अजय मधुकर काले, सचिव चेतन दंडवते सहित समस्त कार्यकारिणी एवं पदाधिकारियों ने अदिति को उनकी इस उपलब्धि पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। 

वल्लभ नगर महिला केंद्र मजदूर दिवस पर वितरित करेगा मट्ठा, रोचक गेम्‍स में कांचन पुसदकर ने मारी बाजी

महाराष्ट्र मंडल की वल्लभ नगर महिला केंद्र की मासिक बैठक संत ज्ञानेश्वर विद्यालय प्रांगण में हुई। बैठक में एक मई को अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस और महाराष्ट्र दिवस के उपलक्ष्य में मट्ठा वितरण करने पर चर्चा की गई। इसके साथ प्रत्येक माह केंद्र के सदस्यों का जन्मदिन मनाने और मंडल के सदस्यता अभियान को और गति देने पर भी चर्चा हुई।
बैठक के दौरान महिलाओं के बीच कई रोचक गेम्‍स कराए गए। खेल में सभी महिलाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। इसमें प्रथम कांचन पुसदकर, द्वितीय विशाखा तोपखानेवाले और तृतीय संतोषी देवस्थले रहीं। बैठक में समापन से पूर्व आभार प्रदर्शन मनीषा सदन ने किया। संचालन वंदना पाटिल व जया काले ने किया।

मराठी निबंध स्पर्धा में तय विषयों पर दिखाना होगा लेखन का जौहर

मध्य प्रदेश मराठी अकादमी और महाराष्ट्र साहित्य सभा इंदौर ज्येष्ठ साहित्यकार कल्पना शुद्धवैशाख स्मृति में मराठी निबंध व पत्र लेखन स्पर्धा 2025 का आयोजन करने जा रही है। मराठी भाषा के संवर्धन के लिए सतत प्रयत्नशील मराठी अकादमी 15 वर्षों से इसका आयोजन कर रही है। महाराष्ट्र मंडल की साहित्य समिति की प्रभारी कुमुद लाड ने बताया कि मराठी लोगों में मराठी लेखन की आदत विकसित करने के उद्देश्य से निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।प्रथम तीन पुरस्कारों के अलावा प्रतियोगिता में शामिल होने वालों के लिए सांत्वना पुरस्कार का भी प्रावधान रखा गया है। निबंध लेखन प्रतियोगिता के संबंध में और अधिक जानकारी के लिए महाराष्ट्र मंडल या कुमुद लाड से संपर्क किया जा सकता है।

पर्ची निकालकर तय करेंगे कौन सा कार्यक्रम किस सदस्य के घर

रचना रविंद्र ठेंगड़ी के घर पर हुई महाराष्‍ट्र मंडल के रोहिणीपुरम महिला केंद्र की मासिक बैठक में कई महत्‍वपूर्ण निर्णय लिए गए। इसमें एक निर्णय, पर्ची के माध्‍यम से तय किए जाएंगे कि कौन सा त्‍योहार केंद्र के किसी सभासद के घर पर मनाया जाएगा। मंडल के आजीवन सभासद बनाने के अभियान को भी गति देने पर भी जोर दिया गया।राजश्री वैद्य ने बताया कि बैठक में तय किया गया कि सालभर के महत्‍वपूर्ण त्‍योहारों को केंद्र स्‍तर पर मनाने के लिए एक माह पहले पर्ची निकालकर यह सुनिश्चित किया जाएगा कि आसन्‍न पर्व केंद्र के किस सदस्‍य के घर पर मनाया जाएगा। इसी तरह जिन घरों में महाराष्‍ट्र मंडल के एक ही आजीवन सभासद है, उन घरों में भी 18 वर्ष से अधिक आयु के परिजन को सदस्य बनाने के लिए मनाया जाएगा। इस मौके पर संयोजिका श्‍यामल जोशी, सह सचिव अलका कुलकर्णी, अचला मोहरीकर, अपर्णा जोशी, प्राची जोशी, चित्रा बल्‍की, स्मिता बल्‍की, अनुभा साडेगांवकर, जयश्री गायकवाड, जयश्री भुरे, रीना बाबर, अनिता लांगे, साधना बहिरट, श्रेया टल्‍लू, सोनाली कुलकुर्णी, सुनीता रामटेके,  रश्मि तनखीवाले, वीणा वंडलकर, मीनाक्षी पिंपलापुरे, वंदना काले, नीता तनखीवाले सहित अनेक सभासदों में बैठक में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

  • Related Posts

    ACB;आरईएस के प्रभारी एसडीओ 25 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ पकडाया, एक लाख लेते लिपिक गिरफ्तार

    अंबिकापुर, सरगुजा के जशपुर जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मनोरा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) के प्रभारी एसडीओ संजय दिवाकर को 25 हजार रुपये की रिश्वत…

    CAMP; सुशासन तिहार में प्रभारी सचिव की अफसरों को हिदायत,आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें

    0 सुशासन तिहार के अंतिम शिविर में शामिल हुईं प्रमुख सचिव श्रीमती निहारिका बारिक महासमुंद, सुशासन तिहार के तहत जिले में आयोजित अंतिम समाधान शिविर में आज प्रमुख सचिव एवं…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’